स्पोर्ट्स

17 अगस्त से दिल्ली में BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप का आगाद, 9वीं वरीयता के साथ उतरेंगी ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधू

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आगाज दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 17 अगस्त से होने जा रहा है। इससे पहले सभी खिलाड़ियों को वरीयता दे दी गई है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू को आगामी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप के लिये नौवीं वरीयता दी गई है।

Image

पीवी सिंधू (साभार-X)

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त के बीच BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप खेली जायेगी। इस चैंपियनशिप के लिए भारत ने पांचों वर्गों में दो प्रविष्टियां भेजी है। सिंधू, सात्विक-चिराग के अलावा पूर्व विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को पुरूष एकल में 14वीं वरीयता मिली है जबकि मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को 15वीं वरीयता मिली है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू को आगामी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप के लिये नौवीं वरीयता दी गई है। सिंधू ने हाल ही में जापान ओपन टूर्नामेंट जीता है। पुरूष युगल टीम सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पांचवीं वरीयता मिली है। सात्विक और चिराग की जोड़ी 2022 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

पुरूष एकल विश्व चैम्पियन चीन की शि युकी और दक्षिण कोरिया की महिला एकल स्टार आन से यंग को शीर्ष वरीयता मिली है। महिला एकल विश्व चैम्पियन अकाने यामागुची को दूसरी जबकि चीन की वांग झि यि को तीसरी और चेन युफेइ को चौथी वरीयता दी गई है। चैम्पियनशिप के ड्रॉ बुधवार को निकाले जायेंगे। अगर कोई वरीय खिलाड़ी उससे पहले नाम वापिस लेता है तो वरीयता क्रम बदल सकता है।

इस चैंपियनशिप में अप्रैल 28, 2026 के रैंकिंग के आधार पर खिलाड़ियों की क्वालीफिकेशन निर्धारित की गई थी, जबकि जुलाई 2026 की रैंकिंग के आधार पर खिलाड़ियों को वरीयता दी गई है। पुरूष युगल में दक्षिण कोरिया के किम वॉन हो और सियो सेउंग जे के को शीर्ष वरीयता मिलने की उम्मीद है जबकि चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग को महिला युगल में शीर्ष स्थान मिलने की संभावना है। उनके हमवतन फेंग यान ज़े और हुआंग डोंग पिंग को मिश्रित युगल में शीर्ष वरीयता मिली हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article