स्पोर्ट्स

World Cup 2026 Qualifying Match: हेनरिक के अंतिम मिनट में किए गोल से ब्राजील ने की वापसी, इस टीम को दी शिकस्त

World Cup 2026 Qualifying Match: विश्व कप 2026 के क्वालीफाइंग मुकाबले में ब्राजील फुटबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। लुइज हेनरिक के गोल से टीम ने शुरू में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चिली को करारी शिकस्त दी।

Image

जीत के जश्न मनाते हुए ब्राजील फुटबॉल टीम का खिलाड़ी। (फोटो- conmebol.com Twitter)

Photo : Twitter

World Cup 2026 Qualifying Match: लुइज हेनरिक के 89वें मिनट में किये गये गोल से ब्राजील ने शुरू में पिछड़ने के बाद वापसी करके विश्व कप 2026 के क्वालीफाइंग मैच में चिली पर 2-1 से जीत दर्ज की। इस जीत से ब्राज़ील दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग में राउंड रॉबिन प्रतियोगिता के नौवें दौर के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गया है।इससे पहले लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की टीम ने वेनेजुएला के शहर माटुरिन के मोनुमेंटल स्टेडियम में मैदान गीला होने के कारण 30 मिनट की देरी से शुरू हुए मैच में वेनेजुएला को 1-1 से ड्रॉ पर रोका।

अर्जेंटीना 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में नौ मैचों के बाद 19 अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। बोलीविया से 1-0 से हारने के बावजूद कोलंबिया के 16 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। उरुग्वे 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि ब्राजील के 13 अंक हैं।दक्षिण अमेरिका में अभी तक खराब प्रदर्शन करने वाली चिली की टीम ने सेंटियागो के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में अनुभवी स्ट्राइकर एडुआर्डो वर्गास के गोल की मदद से बढ़त हासिल की। ब्राजील की तरफ से पहले हाफ के इंजरी टाइम में स्ट्राइकर इगोर जीसस ने हेडर से बराबरी का गोल किया।

वेनेजुएला के खिलाफ मैच में डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने 13वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए गोल किया। मेस्सी के क्रॉस और गोलकीपर राफेल रोमो की गलती के बाद उन्होंने गेंद को खाली नेट में डाला। सॉलोमन रोंडन ने 65वें मिनट में हेडर से गोल करके वेनेजुएला को बराबरी दिलाई। वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका की एकमात्र ऐसी टीम है जो अभी तक विश्व कप में नहीं खेली है।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article