क्रिकेट को ना शूटिंग को हां, बांग्लादेश सरकार का अटपटा फैसला
- Authored by: उमेश कुमार
- Updated Jan 28, 2026, 08:52 PM IST
बांग्लादेश सरकार ने एशियाई राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय शूटिंग टीम के भारत दौरे को मंजूरी दे दी है, जिससे इस प्रतियोगिता में देश के प्रतिनिधित्व को लेकर पहले बनी अनिश्चितता दूर हो गई है। युवा एवं खेल मंत्रालय ने बुधवार को आधिकारिक सरकारी आदेश जारी कर टीम को 2 से 14 फरवरी तक होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेने की अनुमति दे दी।
बांग्लादेश का अटपटा फैसला। फाइल फोटो
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश सरकार ने बड़ा ही हैरान करने वाला फैसला लिया है। हाल ही में बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी20 विश्व कप के मैच खेलने से मना कर दिया था। अब भारत में खेले जाने वाले शूटिंग टूर्नामेंट के लिए नेशनल शूटिंग टीम को भारत दौरे के लिए मंजूरी दे दी है।
बांग्लादेश सरकार ने एशियाई राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय शूटिंग टीम के भारत दौरे को मंजूरी दे दी है, जिससे इस प्रतियोगिता में देश के प्रतिनिधित्व को लेकर पहले बनी अनिश्चितता दूर हो गई है।
खेल मंत्रालय ने जारी किया आदेश
युवा एवं खेल मंत्रालय ने बुधवार को आधिकारिक सरकारी आदेश जारी कर टीम को 2 से 14 फरवरी तक होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेने की अनुमति दे दी। यह निर्णय बांग्लादेश द्वारा सुरक्षा चिंताओं के कारण टी20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के भारत दौरे को रद्द करने के बावजूद लिया गया है।
टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर विवाद
हाल ही में बीसीबी और आईसीसी के बीच विवाद हुआ था। कई दिनों तक चले विवाद में अंत में ICC ने बांग्लादेश को आगामी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। दरअसल, मुस्तफिजुर रहमान को KKR द्वारा रिलीज किए जाने के बाद से बांग्लादेश ने BCCI का बायकॉट करना शुरू कर दिया।
इसके तहत बांग्लादेश सरकार ने भारत को खिलाड़ियों के लिए असुरक्षित बता दिया। हालांकि, आईसीसी ने जांच की और भारत को सुरक्षित बताया। इसके बावजूद भी बांग्लादेश नहीं माना और टी20 विश्व कप के मैचों को भारत के बाहर कराने की अपील की और वेन्यू बदलने का अनुरोध किया।
स्कॉटलैंड को मिली जगह
आईसीसी ने मांग ठुकराते हुए बांग्लादेश को एक दिन का समय दिया था। हालांकि, बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मनाकर दिया। अंत में आईसीसी ने कार्यवाई करते हुए बांग्लादेश को बाहर कर दिया और स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट खेलने के लिए क्वालिफाई कर दिया।
स्पोर्ट्स की ताजा ख़बरें (Sports News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें (क्रिकेट न्यूज़) की छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। आईपीएल (IPL) अपडेट और अंक तालिका (Ank Talika) ऑरेंज कैप (Orange Cap) पर्पल कैप (Purple Cap) की ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |