Austria vs Jordan, FIFA World Cup 2026: ऑस्ट्रिया ने विश्व कप में 36 साल बाद पहली जीत दर्ज करते हुए जोर्डन को 3-1 से हराया। जोर्डन के डिफेंडर यजान अल अरब के आत्मघाती गोल से ऑस्ट्रिया को 76वें मिनट में 2-1 से बढ़त मिली। स्टॉपेज टाइम में अनुभवी स्ट्राइकर मार्को अर्नाटोविच ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके बढत 3-1 की कर दी। ऑस्ट्रिया पिछले छह विश्व कप में क्वालीफाई नहीं कर सका।
ऑस्ट्रिया के लिये रोमानो शमिड ने 20वें मिनट में गोल दागा। वहीं अली ओल्वान ने 50वें मिनट में जोर्डन के लिये बराबरी का गोल किया। जोर्डन अब सोमवार को अल्जीरिया से खेलेगा जबकि आस्ट्रिया का सामना उसी दिन लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना टीम से होगा।
दिन के बाकी मैचों के नतीजे
फ्रांस-सेनेगल मैचः 17 जून 2026 में फीफा विश्व कप के पहले मैच में फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया जिसमें फ्रेंच स्टार खिलाड़ी काइलिय एम्बाप्पे ने दो गोलों किए। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अब एम्बाप्पे के नाम अब 14 गोल हो गए हैं, जो किसी भी फ्रांसीसी खिलाड़ी द्वारा फुटबॉल वर्ल्ड कप इतिहास में किए गए सबसे ज्यादा गोल करने का नया रिकॉर्ड है।
नॉर्वे-इराक मैचः दूसरे मैच में नॉर्वे और इराक की टक्कर हुई जहां अपना पहला विश्व कप खेल रहे मैनचेस्टर सिटी के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड ने दो गोल करके अपनी टीम 4-1 से जीतने में मददी की। इसके साथ ही नॉर्वे ने ग्रुप में शीर्ष पर जगह बना ली है।
अर्जेंटीना-अल्जीरिया मैचः तीसरा मैच शानदार रहा जिसमें अर्जेंटीना और अल्जीरिया की भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में सबका ध्यान लियोनेल मेसी पर था जो अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे। मेसी ने भी किसी को निराश नहीं जाने दिया। लियोनेल मेसी ने अपने फीफा वर्ल्ड कप करियर की पहली हैट्रिक लगाई और अर्जेंटीना 3-0 से जीतकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज करने में सफल रहा। मेसी अब वर्ल्ड कप के इतिहास में 22 गोल (14 गोल, आठ असिस्ट) में शामिल रहे हैं, जो किसी भी खिलाड़ी के लिए इस टूर्नामेंट के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है।
