Tokyo olympics 2021: सौरभ चौधरी और मनु भाकर निशानेबाजी इवेंट में फाइनल में जगह बनाने से चूके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2021, 07:03 AM IST

भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने तोक्यो ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।

Tokyo olympics 2021: सौरभ चौधरी और मनु भाकर निशानेबाजी इवेंट में फाइनल में जगह बनाने से चूके

भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने तोक्यो ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के क्वालीफिकेशन के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन करके पहला स्थान हासिल किया लेकिन अभिषेक वर्मा और यशस्विनी देसवाल को शुरू में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
मनु और सौरभ ने शानदार शुरुआत की और क्वालीफिकेशन के पहले चरण में 582 अंक बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया जो रूसी ओलंपिक समिति के वितालिना बातसराशकिना और आर्तम चेरनोसोव और चीन के झियांग रैनझिन और वी पांग से एक अंक अधिक था।
सौरभ ने पहले चरण में 98, 100 और 98 के स्कोर के साथ कुल 296 अंक बनाये जबकि मनु ने 286 अंक (97, 94 और 95) अंक हासिल किये।
चोटी की आठ टीमों ने अगले चरण में प्रवेश किया। दूसरे चरण में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें स्वर्ण पदक तथा तीसरे और चौथे स्थान की टीमें कांस्य पदक के लिये मुकाबला करेंगी।
अभिषेक और यशस्विनी की जोड़ी 564 अंक के साथ 17वें स्थान पर रहने के कारण पहले चरण में ही स्पर्धा से बाहर हो गयी। अभिषेक ने 283 (92, 94 और 97) जबकि यशस्विनी ने 281 (95, 95 और 91) अंक बनाये।



End of Article