PKL, Puneri Paltan vs Gujarat Giants: पुनेरी पलटन के युवाओं ने अनुभवी गुजरात जायंट्स को दी मात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2022, 10:18 PM IST

PKL 2021-22, PUN vs GG: पुनेरी पलटन के युवाओं ने बुधवार को प्रो-कबड्डी लीग के मुकाबले में अनुभवी खिलाड़ियों से सजी गुजरात जायंट्स टीम को करारी शिकस्त देकर कदम आगे बढ़ाए।

PKL, Puneri Paltan vs Gujarat Giants: पुनेरी पलटन के युवाओं ने अनुभवी गुजरात जायंट्स को दी मात

Pro Kabaddi League, Puneri Paltan vs Gujarat Giants: पुनेरी पल्टन के युवाओं ने परिपक्व प्रदर्शन की बदौलत बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में अनुभवी गुजरात जायंट्स को 33-26 से शिकस्त दी।

मोहित गोयत ने पुनेरी पल्टन के लिये एक सुपर 10 (10 अंक) जुटाये। उन्हें आल राउंडर अस्लाम इनामदार (आठ अंक) का पूरा साथ मिला जिससे टीम अंक तालिका में निचले स्थान से हटने में सफल रही।

गुजरात की रक्षापंक्ति फिर विफल रही। उनके लिये रेडर अजय कुमार (10 अंक) और राकेश एस (आठ अंक) ने अंक जुटाये। इस सफलता के साथ अब पुनेरी पलटन ने टूर्नामेंट में मजबूती से कदम आगे बढ़ाए हैं।

End of Article