नरिंदर बत्रा ने अंतरराष्‍ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्‍यक्ष पद से दिया इस्‍तीफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 01:48 PM IST

Narnider Batra resigs as FIH president: नरिंदर बत्रा ने अंतरराष्‍ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दिया। उनका इस्तीफा हैरानी भरा है क्योंकि उन्होंने मई में कहा था कि वह अब विश्व हॉकी संस्था में अपने काम पर ध्यान लगाना चाहते हैं।

नरिंदर बत्रा ने अंतरराष्‍ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्‍यक्ष पद से दिया इस्‍तीफा

नयी दिल्ली: अनुभवी खेल प्रशासक नरिंदर बत्रा ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और साथ ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्यता भी छोड़ दी।

बत्रा को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (आईओए) का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था, जब 25 मई को दिल्ली उच्च न्यायालय ने हॉकी इंडिया में 'आजीवन सदस्य' के पद को खत्म कर दिया था। बत्रा ने 2017 में हॉकी इंडिया के आजीवन सदस्य के रूप में ही आईओए का चुनाव लड़ा और जीता था।

तीन अलग अलग पत्रों के जरिए बत्रा ने आधिकारिक रूप से आईओए, आईओसी और एफआईएच में अपने पदों से इस्तीफा दिया। बत्रा ने एआईएच के कार्यकारी बोर्ड को लिखा, 'निजी कारणों से मैं एफआईएच के अध्यक्ष पद से इस्तीफा सौंपता हूं।'

बत्रा की आईओसी सदस्यता उनकी आईओए अध्यक्षता से जुड़ी थी, लेकिन एफआईएच से उनका इस्तीफा हैरानी भरा है क्योंकि उन्होंने मई में कहा था कि वह अब विश्व हॉकी संस्था में अपने काम पर ध्यान लगाना चाहते हैं।

End of Article