स्पोर्ट्स

पीवी सिंधू ने छोड़ा वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कोच का साथ

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 24, 2023, 08:19 PM IST

पीवी सिंधू ने कोरियाई कोच पार्क ताई-सांग का साथ छोड़ दिया है। साल 2019 में सिंधू के साथ जुड़ने के बाद उन्हें वर्ल्ड चैंपियन और राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही।

Image

पार्क ताई सांग

Photo : ANI

हैदराबाद: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले दक्षिण कोरियाई कोच पार्क ताई-सांग का साथ छोड़ दिया है। पीवी सिंधू के साथ राह अगल होने की पुष्टि ताई सांग ने सोशल मीडिया के जरिए की। पीवी सिंधू ने पार्क के मार्गदर्शन में बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा सिंधू ने उनके कोच रहते सैयद मौदी इंटरनेशनल, स्विस ओपन और सिंगापुर ओपन खिताब अपने नाम किए थे।

भारी मन से लौट रहा हूं वापस

पार्क ने अपने इन्सटाग्राम अकाउंट में सिंधू से अलग होने के बारे में लिखा, मैं कुछ दिन पहले हैदराबाद आया था। वहां मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता था जिन्होंने मेरे पिता को लेकर चिंता जाहिर की थी। ईमानदारी से कहूं तो मेरे पिता की तबीयत अभी भी ठीक नहीं है। ऐसे में मैं भारत से भारी मन के साथ वापस लौट रहा हूं।'

सिंधू के साथ ऐसा रहा 4 साल का कार्यकाल

पार्क ने आगे रहा, मैं सिंधू के साथ अपने संबंधों के बारे में कहना चाहता हूं जिसके बारे में मुझसे हाल की में कई लोगों ने सवाल पूछे थे। हाल के कई मैचों में उनका प्रदर्शन और मूव्स खराब था। बतौर कोच मैं उसके लिए जिम्मेदार हूं। इसलिए वो भी बदलाव करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि वो एक नया कोच चाहती हैं। मैं उनके निर्णय का सम्मान करना चाहता हूं। मैं इस बात के लिए क्षमा चाहता हूं कि अगले ओलंपिक खेलों तक मैं उनके साथ बतौर कोच नहीं रह पाऊंगा। लेकिन मैं कोर्ट के बाहर से उनका समर्थन करता रहूंगा। मैं उनके साथ गुजारे हर पल का याद रखूंगा। मेरा उत्साहवर्धन और समर्थन करने वालों का मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।'

साल 2019 में जुड़े थे सिंधू के साथ

पार्क ताई सांग पीवी सिंधू के साथ जुड़ने से पहले दक्षिण कोरियाई टीम के साल 2013 से 2018 तक कोच रहे थे। साल 2019 में वो पीवी सिंधू के साथ बतौर कोच जुड़े। साल 2020 के टोक्यो ओलंपिक और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ताई-सांग सिंधू के साथ रहे जिसमें उन्होंने कांस्य और गोल्ड मेडल जीते।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article