अध्यात्म

Weekly Horoscope (20 July To 26 July 2025): मेष से मकर तक, जानें कैसा रहने वाला है सभी 12 राशियों के लिए ये हफ्ता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल यहां

Weekly Horoscope (20 July To 26 July 2025): इस पूरे सप्ताह में वृष राशियों के लिए किसी नए कार्य की शुरुआत होगी। कर्क राशि वालों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कन्या राशि के जातक जानें कि आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ गया है। यहां से पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

Image

साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2025 (Photo Source: Canva)

Weekly Horoscope (20 July To 26 July 2025): इस सप्ताह के ग्रह गोचर-सूर्य व बुध एकसाथ कर्क में,मङ्गल- केतु सिंह, राहु कुम्भ, शनि मीन, गुरु मिथुन व शुक्र अपनी राशि वृष में गोचर करेंगे। सप्ताह के प्रथम दिवस पर चन्द्रमा शुक्र की राशि वृष में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं।

साप्ताहिक राशिफल 20 जुलाई से 26 जुलाई 2025 तक-

1)मेष- बिजनेस में कई रुके कार्य पूर्ण होने की संभावना रहेगी। किसी वृश्चिक व मेष राशि के व्यक्ति से नयी बिज़नेस डील की उम्मीद कीजिये। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। छात्रों से अधिक परिश्रम की आशा है। स्वच्छ सफेद रंग और लाल रंग धारण करें।सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

2)वृष- इस राशि का स्वामी शुक्र इस सप्ताह धन वर्षा करेंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी नए कार्य की शुरुवात होगी। नीला वस्त्र धारण करें व सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। पिता की सहायता से कोई सरकारी कार्य जो क़ि बहुत दिनों से लंबित था, उसके पूर्ण होने की संभावना रहेगी। विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। श्री सूक्त का पाठ करें।

3)मिथुन- वाणी पर संयम रखें। धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। किसी नेता के साथ आपका परिचय भविष्य में काफी लाभप्रद हो सकता है। हरा और नीला आपका प्रिय शुभ रंग है। किसी बड़े समारोह में पुरष्कृत हो सकते हैं। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें।संतान को सफलता की प्राप्ति। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

4)कर्क- धन का आगमन होगा।इस सप्ताह आप आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ससुराल से किसी सदस्य के आगमन से मन हर्षित रहेगा। धार्मिक क्रियाओं में आनन्दित होते रहेंगे। धनु या मीन राशि का कोई जातक आपके कार्य में आपकी मदद करेगा। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। पीला रंग शुभ है।

5)सिंह- राजनीतिज्ञ लोग लाभान्वित होंगे। इस सप्ताह आप नयी उमंग व तरंग के साथ अपने कर्म पथ पर चलेंगे। कई योजनायें आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी। एकाग्रता बनाये रखें। कहीं कहीं आपको अपनी मधुर वाणी का लाभ मिलेगा। आय प्राप्ति। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

6)कन्या- शिक्षा तथा प्रितियोगित में सफलता की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति होगी।गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ गया है। हरा रंग आपका शुभ रंग है। आपकी क्रिएटिविटी आपको पुरष्कृत करेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उदर विकार से कष्ट संभव। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

7)तुला- रुके कार्य पूर्ण होंगे।यह सप्ताह संघर्ष का समय है। अपने आत्मबल को बनाये रखें। आपका शुभ रंग है हरा। लेखन तथा पत्रकारिता से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। संतान के मांगलिक कार्य के मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। अपनी भावुकता पे नियंत्रण रखें। श्री सुंदरकांड का पाठ करते रहें लाभ होगा।

8)वृश्चिक- धन का आगमन होगा। आपकी मन चाही मुरादें पूरी होने वाली है। कई दिनों से किसी कार्य की योजना जो आपके दिमाग में थी वो इस सप्ताह अपने परिपूर्णता की तरफ है। किसी सिंह राशि के जातक से कोई नया व्यापारिक कॉन्ट्रैक्ट हो सकता है। लाल रंग शुभ है। शनि से संबंधित द्रव्यों तिल तेल इत्यादि का दान शनिवार को अवश्य कर दें।

9)धनु- आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। आपके लिए बेहतर है कि पहले एक काम को निपटा लें फिर दूसरा कार्य करें।पीला रंग आज का आपका शुभ रंग है।किसी नए मित्र जिससे आपकी दोस्ती अभी जल्द हुई है आपके लिए एक नया व्ययसायिक अवसर प्रदान करेगा। धन का आगमन।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में प्रगति होगी। बृहस्पतिवार को धार्मिक पुस्तक का दान करें।

10)मकर- अपनी एकाग्रता बनाये रखें। आपके लिए बेहतर है क़ि एक समय में एक ही मिशन पर कार्य करें। विचारों का जाल कम करिए। इस सप्ताह आपकी मुलाकात किसी बड़े राजनेता या प्रशासनिक अधिकारी से हो सकती है। कोई नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। नीला आपका प्रिय शुभ रंग है। मध्यम दूरी की यात्रा भी हो सकती है।मित्रों के साथ खूब सैर करेंगे।

11)कुंभ- धन का व्यय होगा।राजनीतिक महत्वाकांक्षी लोगों को इस सप्ताह सुअवसर प्राप्त होगा। किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। साहित्य जगत से यदि आप जुड़े हैं तो आप किसी बड़े समारोह में सम्मानित हो सकते हैं। नीला और हरा रंग शुभ है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

12)मीन- धन का आगमन है। आपकी यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई व्यक्ति अचानक आपके पास एक नया बिज़नेस प्रस्ताव ला सकता है जो कि भविष्य में लाभप्रद रहेगा। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। श्री विष्णु जी की पूजा करें। पीला रंग शुभ है। संतान के सफलता से मन हर्षित रहेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। न्यू बिजनेस डील से लाभ होगा

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article