अध्यात्म

Weekly Horoscope (16 To 22 November 2025): 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है 16 से 22 नवंबर तक का हफ्ता, जानें साप्ताहिक राशिफल से

Weekly Horoscope (16 To 22 November 2025): नवंबर का ये सप्ताह यानी 16 नवंबर से 22 नवंबर 2025 तक का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या शुभ और अशुभ समाचार लाने वाला है, इसके बारे में विस्तार से आप यहां से जान सकते हैं। यहां साप्ताहिक राशिफल हिंदी में दिया गया है।

साप्ताहिक राशिफल 16-22 नवंबर 2025 (pic credit: canva)

Weekly Horoscope (16 To 22 November 2025): इस सप्ताह एक बड़ा परिवर्तन सूर्य का है। सप्ताह के प्रथम दिन 16 नवम्बर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। गुरु कर्क व शनि मीन में हैं। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। सूर्य एक माह तक एक राशि में रहते हैं। इस सप्ताह मेष व तुला राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। कर्क व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। मार्गशीर्ष माह के इस सप्ताह में सूर्योपासना के साथ श्री विष्णु पूजा अवश्य करें। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल 16 नवम्बर से 22 नवम्बर 2025 तक-

मेष

छात्रों के कॅरियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे। बड़े भाई का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बैंकिंग व मीडिया जाँब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड पाठ करें। गुरु व चन्द्र गोचर बुधवार के बाद ज्यादा अनुकूल फल देगा।

वृष

इस सप्ताह व्यवसाय में 16 नवम्बर के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। 17 नवम्बर के बाद मकान क्रय करने की योजना बन सकती है।हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री रामचरितमानस पढ़ते रहें। छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।शुक्रवार को चावल का दान करें।

मिथुन

राशि स्वामी बुध ,शुक्र व चन्द्रमा का गोचर सप्ताह के शुरू के 03 दिन बहुत संघर्षमय है। 17 नवम्बर के बाद सूर्य का खष्ठम गोचर व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर है। नवीन व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। हरा व नीला रंग शुभ है। जाँब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें। प्रतिदिन गीता जी का पाठ करते रहें।

कर्क

16 नवम्बर के बाद सूर्य का पँचम गोचर इस वीक शिक्षा में कॅरियर को लेकर सुन्दर प्रयासरत करेगा। संतान सफलता की प्राप्ति करेंगे। 17 से 20 नवम्बर तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल व तेल का शनिवार को दान करते रहें। सफेद व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

सिंह

16 नवम्बर के बाद सूर्य चतुर्थ होंगे व गुरु द्वादश रहेंगे।इस सप्ताह 17 से 20 नवम्बर तक व्यवसाय में विशेष प्रगति है। भगवान भास्कर जी की उपासना करते रहें।मंगलवार तक धन के लेन देन के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। शनि का मीन गोचर छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।लाल व सफेद रंग शुभ है।प्रतिदिन अन्न का दान करें।

कन्या

इस सप्ताहव16 से 20 नवम्बर तक व्यवसाय से जुड़े कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे।संतान के एजुकेशन की स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पित कर आशीर्वाद लें।17 नवम्बर के बाद रुके धन का आगमन होगा। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।सफेद व नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें।

तुला

इस सप्ताह 17 नवम्बर के बाद व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र व बुध गोचर व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। जाँब में स्थान या दायित्व परिवर्तन संभावित है। 17 नबम्बर के बाद शुक्र का सहयोग लाभ करेगा।धन का व्यय होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।

वृश्चिक

16 नवम्बर के बाद सूर्य का इस राशि में गोचर लाइफ के हर फील्ड में लाभ देगा। बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोन्नति संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।स्वास्थ्य में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री रामचरितमानस का नियमित पाठ करें।प्रतिदिन अन्न का दान बहुत लाभप्रद है।

धनु

इस सप्ताह 16 नवम्बर के बाद सूर्य द्वादश गोचर करेंगे वहीं गुरु अष्टम हैं।गुरु व चन्द्रमा 17 से 19 नवम्बर तक अनुकूल हैं। मंगलवार के बाद चन्द्रमा जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है।सफेद व लाल रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करते रहें।

मकर

16 नवम्बर के बाद सूर्य एकादश होकर तथा गुरु कर्क व राशि स्वामी शनि इसी राशि से तृतीय भाव में रहकर जाँब व व्यवसाय में लाभ देंगे। सूर्य व केतु का एकसाथ एकादश गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन गणेश जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

कुम्भ

17 नवम्बर के बाद छात्रों को शिक्षा में आशातीत सफलता मिलेगी।धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। कन्या व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। गुरुवार को गाय को केला व गुड़ खिलाएं।

मीन

16 नवम्बर के बाद सूर्य का भाग्यभाव में आना बहुत ही शुभ है।शनि का इस राशि में गोचर आर्थिक लाभ करवाएगा।जाँब में लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे।17 नवम्बर के बाद गृह निर्माण सम्बन्धित कार्य में प्रगति हो सकती है।नारंगी व सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें।16 से 19 नवम्बर के मध्य धार्मिक यात्रा हो सकती है।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article