अध्यात्म

Today Sankashti Chaturthi Chandrodaya Time: आज संकष्टी चतुर्थी का चंद्रमा कितने बजे दिखाई देगा, यहां नोट कर लें सही टाइमिंग

Vikata Sankashti Chaturthi 2024 Chandrodaya Time: संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के साथ-साथ चांद की भी पूजा की जाती है। आज चंद्रोदय समय रात 10 बजकर 23 मिनट का है।

Image

Vikata Sankashti Chaturthi 2024 Chandrodaya Time

Vikata Sankashti Chaturthi 2024 Chandrodaya Time Today: आज विकट संकष्टी चतुर्थी है। हिंदू पंचांग अनुसार ये संकष्टी चतुर्थी तिथि 27 अप्रैल की सुबह 8 बजकर 17 मिनट से 28 अप्रैल की सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। इस दिन भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा की जाती है। आज चंद्रोदय समय रात 10 बजकर 23 मिनट का है। दक्षिण भारत में कई जगहों पर संकष्टी चतुर्थी को गणेश संकटहरा या संकटहरा चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। यहां जानिए विकट संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि और चंद्रोदय समय।

Vikata Sankashti Chaturthi 2024 Chandrodaya Time (विकट संकष्टी चतुर्थी 2024 चंद्रोदय समय)

विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रमा निकलने का समय रात 10 बजकर 23 मिनट का है। चंद्रोदय से पहले ही भगवान गणेश की विधि विधान पूजा करके संकष्टी चतुर्थी की कथा जरूर सुन लें।

Vikata Sankashti Chaturthi Puja Vidhi (विकट संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि)

  • इस दिन सुबह-सुबह स्नान करके व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद गणेश जी की विधि विधान पूजा करें और भगवान के मन्त्र का उच्चारण भी करें।
  • फिर गणेश जी को मोदक, लड्डू और दूर्वा घास चढ़ाएं।
  • अंत में भगवान की आरती उतारें।
  • फिर शाम को चंद्रोदय के बाद पूजा करें।
  • शाम की पूजा के समय गणेश जी की मूर्ति के साथ में दुर्गा जी की फोटो या मूर्ति भी जरूर रखें।
  • मूर्ति के समक्ष दीप, अगरबत्ती लगाए। फिर प्रसाद में केला और नारियल रखें।
  • साथ में तिल या गुड़ के मोदक भी प्रसाद के रूप में जरूर रखें।
  • शाम में गणेश जी की कथा भी जरूर सुनें और अंत में आरती करें।
  • इसके बाद चन्द्रमा की विधि विधान पूजा करें और उन्हें जल अर्पण कर फुल, चन्दन और चावल चढ़ाएं।
  • पूजा के बाद सभी में प्रसाद बांट दें और गरीबों को दान भी करें।

Vikata Sankashti Chaturthi Vrat Benefits (विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत के फायदे)

कहते हैं जो व्यक्ति विधि विधान संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखता है उसे भगवान गणेश की असीम कृा प्राप्त होती है। इसके अलावा गणपति बप्पा की पूजा करने से यश, धन, वैभव और अच्छे स्वास्थ्य की भी प्राप्ति होती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article