अध्यात्म

Vijaya Ekadashi 2023: विजया एकादशी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व और व्रत कथा यहां जानें

  • Edited by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 16, 2023, 07:09 AM IST

Vijaya Ekadashi 2023 Puja Vidhi And Muhurat: लंका पर विजय पाने के लिए स्वयं भगवान राम ने किया था विजया एकादशी का व्रत, जाने इस एकादशी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Image

विजया एकादशी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

Vijaya Ekadashi 2023 Katha, Puja Vidhi And Muhurat: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी मनाई जाती है । ये एकादशी बहुत पवित्र होती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस व्रत को करने से मनुष्य को हर क्षेत्र में विजय मिलती है। ये फाल्गुन मास की पहली एकादशी है जो 16 फरवरी बुधवार को पड़ रही है। एकादशी व्रत को करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। विष्णु भक्त एकादशी के दिन व्रत रखते हैं। मान्यता है कि लंका पर विजय पाने के लिए स्वयं भगवान राम ने विजया एकादशी का व्रत किया था। जानें विजया एकादशी पूजा का मूहूर्त और विधि।

विजया एकादशी 2023 पूजा मुहूर्त (Ekadashi 2023 Puja Muhurat)

विजया एकादशी16 फरवरी 2023, बुधवार
एकादशी तिथि प्रारंभ16 फरवरी सुबह 05:33 पर
एकादशी तिथि समाप्त17 फरवरी रात 02:50
व्रत पारण का समय17 फरवरी सुबह 08:03 से सुबह 09:24 तक
हरि वासर समाप्त होने का समय17 फरवरी को 08:03 पर

विजया एकादशी व्रत और पूजा विधि (Vijaya Ekadashi Puja Vidhi And Time)

  • एकादशी से एक दिन पहले वेदी बनाकर उस पर सप्त धान्य रखें।
  • फिर उस वेदी पर कलश पर स्थापित करें।
  • एकादशी के दिन प्रातः स्नान कर व्रत का संकल्प लें।
  • भगवान विष्णु की मूर्ति की स्थापना करें।
  • धूप, दीप, चंदन, फल, फूल और तुलसी आदि से उनकी पूजा करें।
  • सच्चे मन से व्रत रखें और एकादशी की कथा सुनें।
  • द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाएं व कलश को दान कर दें।
  • इसके बाद व्रत का पारण करें।

विजया एकादशी व्रत का महत्व (Vijaya Ekadashi Significance)

विजया एकादशी व्रत की महिमा भगवान कृष्ण ने अर्जुन को बताई थी। जो भी व्यक्ति श्रद्धा भाव से विजया एकादशी का व्रत करता है उसे जीवन में हर जगह विजय हासिल होती है। इस व्रत को श्रद्धापूर्वक करने से भगवान विष्णु अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार लंका पर विजय पाने के लिए भगवान राम ने विजया एकादशी का व्रत किया था। इस दिन विधि विधान से विष्णु भगवान का पूजन करना चाहिए।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article