वायरल न्यूज़

Viral Video: बाढ़ पीड़ितों के लिए 'देवदूत' बना पुलिस का जवान, कमर तक पानी में डूबकर बांटे भोजन के पैकेट!

Viral Video: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। इस आपदा के बीच बिहार पुलिस के एक जवान की दरियादिली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

पुलिस जवान का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @dhana.njaypaswan85)

Viral Video: बिहार के विभिन्न जिलों में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ (Flood Video) के पानी से सामान्य जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। भागलपुर जिले के राघोपुर इलाके में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने चारों तरफ जलजमाव और तबाही का मंज़र पैदा कर दिया है। जहां एक तरफ लोग अपना आशियाना छोड़कर सुरक्षित स्थानों और छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहार पुलिस के एक जवान का इंसानियत से भरा रूप सामने आया है, जिसकी चारों तरफ सराहना हो रही है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भागलपुर के राघोपुर इलाके में चारों तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है। घरों के निचले हिस्से डूब चुके हैं और लोग छतों व ऊंचे स्थानों पर रहने को मजबूर हैं। ऐसे कठिन समय में बिहार पुलिस के जवान ने अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए खुद कमर भर पानी में उतरकर मोर्चा संभाला। जवान स्थानीय सहायकों के साथ मिलकर पैक्ड फूड ट्रे हाथ में लेकर पानी में तैरते-चलते हुए एक-एक घर तक पहुंचे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि घायल और निसहाय स्थिति में घर के अंदर मौजूद लोगों, महिलाओं और छतों पर खड़े बच्चों तक पुलिसकर्मी अपने हाथों से भोजन सौंप रहे हैं। वीडियो में पुलिस अधिकारी हाथ जोड़कर पीड़ितों का हाल-चाल पूछते और बेहद सम्मानजनक तरीके से उन्हें भोजन प्रदान करते दिखाई दे रहे हैं। बाढ़ की विभीषिका के बीच पुलिस जवान की यह तत्परता और संवेदनशीलता यह साबित करती है कि वर्दी सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जनता का सबसे बड़ा सहारा बनने के लिए भी होती है। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को dhana.njaypaswan85 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह खाकी का असली चेहरा है, जो हर भारतीय को गर्व महसूस कराता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि विपदा के समय में जब नेता और तंत्र दूर नजर आते हैं, तब जमीन पर उतरकर मदद करने वाले ये जवान ही असली हीरो होते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article