शहर

Gondia Balaghat Highway Accident: गोंदिया-बालाघाट हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 6 की मौत

Gondia Balaghat Highway Accident News: महाराष्ट्र के गोंदिया में तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Image

फाइल फोटो

Gondia Balaghat Highway Accident News: महाराष्ट्र में गोंदिया-बालाघाट नेशनल हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हादसे के बाद बोलेरो के उड़े परखच्चे

यह हादसा महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में नागरा के पास गोंदिया-बालाघाट हाईवे पर हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रक तेज रफ्तार से गोंदिया से बालाघाट की ओर जा रहा था। तभी अमोरा के पास सामने से आ रही बोलेरो पैसेंजर गाड़ी से ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भंयकर थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मध्य प्रदेश के रहने वाले थे मृतक

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह यात्री मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और टक्कर के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article