वायरल न्यूज़

Video: सांभर झील के बीच से गुजरी वंदे भारत, ट्रेन और प्रकृति का ऐसा अद्भुत नजारा देख दंग रह गए लोग

राजस्थान की सांभर झील के खूबसूरत नजारे के बीच से गुजरती वंदे भारत एक्सप्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

सांभर झील के बीच से गुजरती वंदे भारत ट्रेन (Instagram/@firangi_photowala)

ट्रेन का सफर अक्सर लोगों के लिए सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का जरिया होता है, लेकिन कभी-कभी रास्ते में ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें भूलना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक अद्भुत नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जहां राजस्थान की सांभर झील के बीच से वंदे भारत ट्रेन गुजरती दिख रही है। इस खूबसूरत नजारे का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है।

फोटोग्राफर के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ यह अद्भुत नजारा

इस अद्भुत और शानदार वीडियो (Video) को जयपुर के फोटोग्राफर योगेश सेवकानी ने अपने कैमरे में कैद किया है। वीडियो में दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सांभर झील के खूबसूरत इलाके से गुजरती दिखाई दे रही है। एक तरफ आधुनिक और तेज रफ्तार ट्रेन है, तो दूसरी तरफ दूर तक फैली नमक की झील। दोनों का यह मेल बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

झील के बीच दिखी ट्रेन

वीडियो (Video) में वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। ट्रेन का नारंगी-काला रंग और पीछे नजर आ रहा सांभर झील का विशाल इलाका मिलकर प्रकृति की एक शानदार पोट्रेट तस्वीर बना रहे हैं। सफेद नमक की जमीन, झील का पानी और उसके बीच से गुजरती तेज रफ्तार ट्रेन का यह नजारा देखने में काफी अलग लग रहा है। वीडियो में दिख रहा यह नजारा सोशल मीडिया यूजर्स को खूब भा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @firangi_photowala नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

भारत की खास झीलों में शामिल है सांभर

सांभर झील राजस्थान में स्थित है और इसे भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय खारे पानी की झील माना जाता है। यह सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि पक्षियों के लिए भी बेहद खास जगह है। सांभर झील को रामसर साइट का दर्जा भी मिला हुआ है। यहां अलग-अलग मौसम में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। फ्लेमिंगो जैसे खूबसूरत पक्षी भी इस इलाके में दिखाई देते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article