Govardhan Puja Krishna Bhajan: भगवान श्री कृष्ण को खुश करने के लिए जरूर सुनें गोवर्धन भजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2020, 03:29 PM IST

Govardhan Puja Bhajan: दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष में गोवर्धन पूजा बड़ी धूम-धाम से हमारे देश में मनाई जाती है। इस दिन घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की अल्पना बनाकर उनकी पूजा की जाती है।

दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष के समय मनाए जाने वाला यह गोवर्धन पूजा हमारे देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसमें हिंदू धर्म के अनुसार घर के आंगन में गाय के गोबर से भगवान श्री गोवर्धन जी की अल्पना बनाकर उनकी पूजा की जाती है।

पूजा के बाद वज्र के साक्षात देवता माने जाने वाले गिरिराज भगवान (पर्वत) को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। आपको बता दें कि यह पूजा भगवान श्री कृष्ण ने गोकुल में अकाल की परिस्थिति को दूर करने के लिए किया था।

ऐसी मान्यता है कि गोवर्धन पूजा करने से भगवान श्री हरि बहुत ही प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा दृष्टि हमेशा हमारे ऊपर बनी हुई रहती है। गोवर्धन पूजा के दिन सुबह-सुबह उठकर गोवर्धन भगवान का भजन सुनने से घर में सुख समृद्धि सदा बनी रहती है। हम आपके लिए लेकर आए हैं गोवर्धन भजन, जिसे सुनकर आपके मन को मिलेगी शांति।

End of Article