Bamboo plant Vastu Tips: घर में लगाएं बैम्बू प्लांट, धन में वृद्धि के साथ मिलेंगे कई और फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 07:48 PM IST

Bamboo plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार बैम्बू प्लांट घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। इसे लकी प्लांट भी कहा जाता है। जानें बैम्बू प्लांट से जुड़े वास्तु टिप्स।

Bamboo plant Vastu Tips: घर में लगाएं बैम्बू प्लांट, धन में वृद्धि के साथ मिलेंगे कई और फायदे

Bamboo plant Vastu Tips in Hindi: बैम्बू प्लांट घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह सौभाग्य की प्राप्ति कराने के साथ-साथ धन में वृद्धि भी कराता हैं। आपको बता दें बैम्बू प्लांट को गुड लक के नाम से भी पुकारा जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से घर की हवाएं शुद्ध होती है। बैम्बू प्लांट ना केवल हवा को शुद्ध करता हैं, बल्कि घर की नेगेटिव एनर्जी को भी खत्म करता हैं। तो आइए आज हम आपको वास्तु के अनुसार घर में बैम्बू प्लांट लगाने के फायदे बताते हैं।

घर में बैम्बू प्लांट लगाने के फायदे

1. घर की खुशियों के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार बैम्बू प्लांट को अच्छे ग्रोथ का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से खुशियां और स्थायित्व आती हैं।

2. धन की वृद्धि के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बैम्बू प्लांट लगाने से धन में वृद्धि होती है। आप पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रह सकती है।

3. इस दिशा में लगाएं बैम्बू प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बैम्बू प्लांट को दक्षिण पूर्व या पूर्व दक्षिण में दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार यह धन की दिशा मानी जाती है।

4. दक्षिण दिशा में लगाएं बैम्बू प्लांट 

वास्तु शास्त्र के अनुसार बैम्बू प्लांट घर में हमेशा दक्षिण दिशा में ही लगा कर रखना चाहिए। इसमें रेड रिबन बांधे या प्लांट में लाल पत्थर डाल दें।

5. बच्चों के लिए है फायदेमंद

वास्तु के अनुसार पश्चिम दिशा में बैम्बू का प्लांट घर में लगाने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहता है।

6. बच्चों का मन रहे स्थिर

वास्तु शास्त्र के अनुसार बैम्बू प्लांट को पश्चिम दिशा में रखकर उसमें सिक्का डालने से बच्चों का मन स्थिर रहता है।

7. करियर की ग्रोथ के लिए फायदेमंद

वास्तु के अनुसार बांस के पौधे को घर में उत्तर दिशा में रखने से करियर में ग्रोथ होती है। साथ ही साथ बैम्बू प्लांट में नीले रंग का पत्थर जरूर डालें। घर में रखे गए बैम्बू प्लांट में हमेशा पानी डालते रहना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेखन वास्तु शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे अपनाने से पहले आप चाहें तो किसी वास्तु एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। 

End of Article