Vastu for Mopping:: भारतीय घरों में अकसर देखा जाता है कि लोग पोछा लगाने के लिए पुराने कपड़े का इस्तेमाल करते हैं। लोग ऐसे कपड़े से पोछा लगाते हैं जो पुराने हो चुके रहते हैं या फिर फटने के कारण इस्तेमाल नहीं हो सकते। ज्यादातर घरों की यही कहानी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फटे पुराने कपड़े से पोछा लगाने को लेकर क्या कहता है वास्तु शास्त्र? क्या पुराने कपड़े से पोछा लगाना चाहिए? आइए जानते हैं:
फटे-पुराने कपड़े से पोछा क्यों नहीं लगाना चाहिए
वास्तु शास्त्र में घर के फर्श को आधार माना जाता है। इसे गंदा रखने या फटे-पुराने कपड़े से साफ करने के भयंकर परिणाम हो सकते हैं:
1. नकारात्मक ऊर्जा का संचार: फटा पुराना कपड़ा दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इसके इस्तेमाल से पूरे घर में नकारात्मकता बढ़ती है दो आपसी कलह, मनमुटाव और मानसिक तनाव बढ़ता है।
2. धन की हानि: माना जाता है कि जिस घर में फटे पुराने पोछे वाले साधनों से सफाई की जाती है, वहां बरकत नहीं रहती और अनावश्यक खर्च बढ़ जाते हैं। घर के मुखिया और अन्य सदस्यों की तरक्की में रुकावटें आने लगती हैं।
3. राहु-केतु का दोष: फटे पुराने या अत्यधिक मैले कपड़े का उपयोग ज्योतिषीय दृष्टि से राहु और केतु के नकारात्मक प्रभाव को सक्रिय कर सकता है, जो जीवन में अचानक आने वाली बाधाओं का कारण बनते हैं।
4. सौभाग्य में कमी: वास्तु शास्त्र के अनुसार पुराने कपड़ों से पोछा लगाना शुक्र ग्रह को कमजोर कर बैंक बैलेंस खाली कर सकता है। यह आपके दुर्भाग्य को न्यौता देता है।
Read Also: क्या मृत व्यक्ति के कपड़े पहनने चाहिए
वास्तु के हिसाब से पोछा लगाने का सही तरीका क्या है
अगर आप घर में सकारात्मकता बढ़ाना चाहते हैं, तो पोछा लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें:
1. नमक का प्रयोग: पोछे के पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक (Sea Salt) मिलाना चाहिए। नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोखने और कीटाणुओं को मारने की अद्भुत क्षमता रखता है।
2. साफ कपड़े का चुनाव: पोछा हमेशा सूती और साफ कपड़े का होना चाहिए। पुराने फटे हुए अंडरगारमेंट्स या बहुत ज्यादा मैले कपड़ों का इस्तेमाल करने से बचें।
3. दिन का ध्यान: वास्तु के अनुसार, गुरुवार को घर में पोछा लगाने से बचना चाहिए (विशेष परिस्थितियों को छोड़कर), क्योंकि इसे ईशान कोण और गुरु ग्रह से जोड़कर देखा जाता है।
4. पानी का विसर्जन: पोछा लगाने के बाद बचे हुए गंदे पानी को तुरंत घर के बाहर या नाली में बहा देना चाहिए, उसे घर के भीतर खुला न छोड़ें।
Read Also: मर चुके परिजन के जूते-चप्पल पहनना सही या गलत
इन बातों से इतर पुराने कपड़े आमतौर पर गंदे भी होते हैं। उनमें नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया भी पनप सकते हैं। इस कारण से भी पुराने कपड़े से पोंछा लगाने से घर में बीमारियां फैल सकती हैं।
