Astro Tips For Money: सुख- समृद्धि और धन के लिए ज्योतिष में बताए 7 उपाय, रविवार को जरूर करें ये टोटके

Dhanwan Banne ke Upay: यदि आप जीवन में सुख समृद्धि के साथ धन की भी प्राप्ति करना चाहते हैं, तो एस्ट्रो का यह 7 उपाय आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता हैं।

Astro Tips for money and wealth
धन-संपत्ति के लिए ज्योतिष के उपाय 
मुख्य बातें
  • एस्ट्रो के अनुसार रविवार के दिन भगवान सूर्य का जाप करते अर्घ्य देने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
  • पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाने से सुधरती है घर की आर्थिक स्थिति
  • रविवार के दिन तालाब में मछली को आटे की गोली खिलाने से प्राप्त होती हैं मां लक्ष्मी की कृपा

Astrology tips for wealth and prosperity: एक अच्छी जिंदगी बिताने के लिए धन का होना बेहद जरूरी माना जाता है। धन ना केवल हमें अच्छी जिंदगी देता है, बल्कि समाज में हमारे मान प्रतिष्ठा को भी बढ़ाने का काम करता हैं। जिस व्यक्ति के पास धन अधिक होता है, समाज में उसकी काफी इज्जत होती हैं। धन प्राप्ति के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं।

ऐसे में यदि आप एस्ट्रो के 7 उपायों को रविवार के दिन आजमाएं, तो आपके घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन की बारिश भी हो सकती हैं। क्या आप जीवन में सुख समृद्धि के साथ धन प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं। अगर हां, तो रविवार के दिन एस्ट्रो के 7 उपायों को जरूर आजमाएं। यकीन मानिए यह उपाय आपके जीवन में खुशियां भर देगा।

धन और समृद्धि प्राप्त कराने वाला एस्ट्रो टिप्स (Astro Tips for money, wealth and prosperity in Hindi / Dhan ke liye Jyotish ke Upay)

1. भगवान सूर्य को अर्घ्य देना:
यदि आप रविवार के दिन भगवान सूर्य को अर्घ देने से पहले जल के लोटे में थोड़ा सिंदूर और तिल डालकर ओम सूर्य देवाय नमः का जाप करते हुए अर्घ्य दें, तो इससे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा दृष्टि आप पर बन सकती हैं।

2. रविवार को पीपल के वृक्ष में दिया जलाना:
रविवार को यदि आप संध्याकाल पर पीपल के वृक्ष के नीचे चौमुखी दीपक जलाएं, तो घर की आर्थिक स्थिति सुधर सकती हैं।

3. घर के सदस्यों के साथ पूजा करना:
रविवार के दिन परिवार के सभी सदस्य यदि एक साथ मिलकर मंदिर में दीपक प्रज्वलित करके पूजा करें, तो इससे गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं और उनकी प्रसन्नता से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भक्तों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना देती हैं।

4. रविवार के दिन मछलियों को भोजन खिलाना:
मान्यताओं के अनुसार पानी में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में यदि आप रविवार के दिन नदी या तालाब में रहने वाली मछलियों को भोजन कराएं, तो मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रह सकती हैं।

5. रविवार को सूर्य देवता की पूजा करना:
धर्म के अनुसार रविवार का दिन भगवान सूर्य का दिन माना जाता है। यदि आप रविवार के दिन शुद्ध मन से भगवान आदित्य की पूजा अर्चना उनके मंत्रों का उच्चारण करते हुए करें, तो घर में सुख-समृद्धि के साथ धन की बारिश भी हो सकती हैं।

6. रविवार के दिन नई झाड़ू खरीदना:
यदि आप रविवार के दिन घर की सफाई पुरानी झाड़ू की बजाय नई झाड़ू से करें या उस दिन नई झाड़ू को खरीदें, तो घर में मां लक्ष्मी धन की बारिश करवा सकती हैं।

7. रविवार को गाय को रोटी खिलाना:
हिंदू धर्म में गाय को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में यदि आप रविवार के दिन गाय को घी लगी हुई रोटी खिलाएं, तो सभी देवी देवता की कृपा आपके ऊपर बनी रह सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर