अध्यात्म

आज का सभी राशियों का राशिफल, मेष, वृष और कर्क राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today 20 October 2023 in Hindi (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि वालों को करियर में फायदा मिल सकता है। वृष वालों को काम में लाभ मिलेगा। मिथुन वालों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। मकर वालों को काम में फायदा मिल सकता है। कुंभ वालों को प्रमोशन मिल सकता है। मीन राशि के जातक असमंजस में रहेंगे। आइए जानते हैं सभी राशि वालों के लिए 20 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

aaj ka rashifal

आज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन इस दिन माता कात्यानी की पूजा की जाती है। आज के दिन मेष राशि वालों को करियर में फायदा मिल सकता है। वृष वालों को काम में लाभ मिलेगा। मिथुन वालों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। मकर वालों को काम में फायदा मिल सकता है। कुंभ वालों को प्रमोशन मिल सकता है। मीन राशि के जातक असमंजस में रहेंगे। आइए जानते हैं सभी राशि वालों के लिए 20 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Mesh

Mesh

मेष आज का राशिफल Aries Today Horoscope

छात्र अपने करियर की नई रूपरेखा तय करेंगे। आप जिस जॉब में हैं उसमें परिवर्तन को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है।वहां पर भी अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है।युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे।

आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा जी का 09 पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग --पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 03

taurus

taurus

वृष आज का राशिफल Taurus Today Horoscope

व्यवसाय से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन की सम्भावना है।धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम में असत्य से बचें।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -04 व 07

mithun

mithun

मिथुन आज का राशिफल Gemini Today Horoscope

आज का दिन छात्रों के करियर में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। भाग्यवृद्धि में आवश्यक अवसर मिलना सम्भावित है। इस सुंदर अवसर को हाथ से मत जाने दें। यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।

आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करें व उनको दूर्वा अर्पित करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

शुभ अंक -03 व 09

Kark

Kark

कर्क आज का राशिफल Cancer Today Horoscope

छात्रों को सफलता मिलेगी । जॉब में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे लेकिन प्रोग्रेस की पोजिशन स्लो है। वर्क व पोजिशन में सामंजस्य बनाये रखें। लव लाइफ को लेकर आंशिक तनाव खत्म होगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। यदि आप शेयर बाजार के मोटर्स व पावर सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।

आज का उपाय --माता के 32 नामों का जप करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ भी करें।

शुभ रंग --सफेद व लाल।

शुभ अंक --02 व 04

leo

leo

सिंह आज का राशिफल Leo Today Horoscope

स्टूडेंट्स करियर में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब को लेकर कोई नयी खुशखबरी मिलेगी। व्यावसायिक सफलता बेहतर करने के लिए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य कर लें तो बेहतर परिणाम आएगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --धार्मिक पुस्तकों का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक --03 व 09

Kanya

Kanya

कन्या आज का राशिफल Virgo Today Horoscope

आज धार्मिक कार्यों की तरफ अग्रसर होंगे। मन में एकाग्रता लानी होगी । बिजनेस में कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत टालें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। जॉब में कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है।

आज का उपाय --शिव उपासना करते रहें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ भी करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

शुभ अंक -05 व 08

Libra

Libra

तुला आज का राशिफल Libra Today Horoscope

व्यावसायिक कार्यों को लेकर प्रयासरत रहते हुए अपने पारिवारिक दायित्व को बेहतरीन तरीके से करेंगे। जॉब में निरंतर प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।आत्मविश्वास संसार की सबसे बड़ी पूंजी है। आत्मबल को सुदृढ़ रखें । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। हे ल्थ को लेकर सचेत रहें।

आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ व सात अन्न का दान श्रेयष्कर है।

शुभ रंग --नीला व हरा

शुभ अंक -05 व 06

Vrishchik

Vrishchik

वृश्चिक आज का राशिफल Scorpio Today Horoscope

धन का व्यय होगा। जॉब में रुके हुए कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर कोई अनिश्चितता बनी रहेगी। प्रेम में सत्य व विश्वास को कायम रखें।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें।तिल व गुड़ का दान करना अच्छा है।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक --05 व 06

Dhanu

Dhanu

धनु आज का राशिफल Sagittarius Today Horoscope

जॉब में अचानक किसी बड़े लाभ से प्रसन्नता होगी।बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे ,इसको लेकर आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ के लिए भी समय निकालना होगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें व उनको पीपल के पत्ते की माला अर्पित करें।

शुभ रंग --लाल व पीला

शुभ अंक --03 व 09

Makar

Makar

मकर आज का राशिफल Cancer Today Horoscope

जॉब बेहतर होगा। अपना कर्म करें। भविष्य के भय से चिंतामुक्त रहें। आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आज व्यावसायिक यात्रा भी होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। प्रेम में क्रोध मत करें तो बेहतर है।

आज का उपाय --दुर्गासप्तशती का पाठ सुमंगल करेगा व अमङ्गल का नाश करेगा। अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग --नीला व बैगनी।

शुभ अंक --06 व 08

Kumbh

Kumbh

कुम्भ आज का राशिफल Aquarius Today Horoscope

जॉब में उच्चाधिकारियों के सुंदर सहयोग से बहुत जल्द प्रोमोशन प्राप्त कर सकते हैं। व्ययवसाय में सही समय पर यथार्थ निर्णय लेना सीखें।निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आपका लव उम्मीदों के उस पार जा चुका है। घर मे विवाह की बात करें।

आज का उपाय --- हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें तथा मूंग का दान करें।

शुभ रंग --बैगनी व आसमानी।

शुभ अंक --06 व 07

Meen

Meen

मीन आज का राशिफल Pisces Today Horoscope

जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे । छात्र अपनी सोच को सही दिशा दें । आपका नॉलेज आपके व्यक्तित्व की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ की सुगंध आपके जीवन की बगिया को महकाती रहेगी।हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय ---माता दुर्गा जी की पूजा करें। सफलता हेतु सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ अवश्यम्भावी है।

शुभ रंग --पीला व सफेद।

शुभ अंक --03 व 09

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article