ज्योतिष शास्त्र में हर एक दिन का बहुत ही महत्व होता है, पर साल में कुछ ऐसे खास दिन होते हैं। जिस दिन अद्भुत संयोग का निर्माण होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानि 8 अगस्त को सावन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस साल इस दिन पर 888 का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। आज के दिन कोई भी इच्छा की पूर्ति के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में 888 की संख्या को मैजिकल नंबर माना जाता है। इस दिन लायन गेट पोर्टल खुलता है। इस दिन आध्यात्मिक ऊर्जा अपने चरम सीमा पर होती है। आज के दिन सारी मनोकामना की प्राप्ति के लिए खास होता है।
अंक 8 क्यों होता है खास
ज्योतिष शास्त्र में अंक 8 को बहुत ही खास माना जता है। अंक 8 को न्याय देवता शनि का अंक माना जाता है। इस अंक वालों के ऊपर सदा शनिदेव की कृपा बरसती रहती है।आज के दिन करें उपाय
आज के दिन शाम के समय में तेज पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर उसे जलाकर एक दिए में रख दें। ऐसा करने से आपकी जो भी इच्छा होगी।आज के दिन आप रात में 8 बजकर 8 मिनट पर अपनी इच्छा को किसी कागज पर लिखकर 8 बार जोर से बोलकर उस कागज को जला दें या उसे आप खिड़की से बाहर फेंक दें। इसके साथ ही अपने मन में इच्छा पूरी होने का विश्वास रखें।
