अध्यात्म

Swaminarayan Jayanti 2025: कब मनाया जाएगा भगवान स्वामीनारायण का जन्‍मोत्‍सव 2025 में? जान‍िए इसकी डेट, पूजा व‍िधि‍ और महत्‍व यहां

Swaminarayan Jayanti 2025 (स्वामीनारायण जयंती 2025): स्वामीनारायण जयंती भगवान स्वामीनारायण के अवतरण दिवस के रूप में मनाई जाती है। वैष्णव संप्रदाय में ये द‍िन व‍िशेष महत्‍व रखता है साथ ही इसी द‍िन भगवान व‍िष्‍णु के 7वें अवतार भगवान राम का भी जन्‍मोत्‍सव मनाया जाता है। ऐसे में चल‍िए जानते हैं क‍ि स्वामीनारायण जयंती 2025 में कब मनाई जाएगी।

Image

Swaminarayan Jayanti 2025 Date, Puja Vidhi aur Mahatva

Swaminarayan Jayanti 2025 (स्वामीनारायण जयंती 2025): स्वामीनारायण जयंती, हिंदू धर्म के प्रमुख संत और भगवान माने जाने वाले श्री स्वामीनारायण जी की जयंती के रूप में मनाई जाती है। ये पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है, जो राम नवमी की त‍िथि भी है। भगवान स्वामीनारायण का जन्म 3 अप्रैल 1781 को उत्तर प्रदेश के छपैया गांव में हुआ था। मान्‍यताओं के अनुसार इन्‍हें भगवान व‍िष्‍णु का अवतार भी माना जाता है। अपनी बाल्यावस्था से ही इन्‍होंने अद्भुत और अलौक‍िक चमत्कारों का प्रदर्शन किया था। इन्होंने कठोर तपस्या और साधना के पश्चात पूरे भारतवर्ष में यात्राएं कीं और अंततः गुजरात में स्थायी रूप से धर्म प्रचार शुरू किया। भगवान स्वामीनारायण समाज में व्याप्त बुराइयों, जैसे जात-पात, अंधविश्वास और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई। स्वामीनारायण जयंती के दिन भक्तजन उपवास करते हैं, विशेष पूजा, आरती, कीर्तन और सत्संग का आयोजन करते हैं। कई मंदिरों में भगवान स्वामीनारायण के जन्म के समय को विशेष रूप से मनाया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं स्वामीनारायण जयंती 2025 के बारे में।

स्वामीनारायण जयंती 2025 डेट (Swaminarayan Jayanti 2025 Date)

स्वामीनारायण जयंती प्रति वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। ह‍िंदू पंचांग के अनुसार साल 2025 में ये पर्व 06 अप्रैल, रविवार के द‍िन मनाया जाएगा। इसी दिन देशभर में राम नवमी का उत्सव भी मनाया जाएगा।

स्वामीनारायण जयंती पूजा व‍िधि (Swaminarayan Jayanti Puja Vidhi)

  • स्वामीनारायण जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें
  • अब भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति को सजाएं और उन्हें विराजमान करें।
  • सभी देवी-देवताओं सह‍ित भगवान स्वामीनारायण का ध्यान करें।
  • इसके पश्चात भगवान स्वामीनारायण को चावल, कुमकुम और फल अर्पित करें।
  • देशी घी का दीप जलाकर पूजा-अर्चना करें।
  • सुख और शांति के लिए प्रार्थना करें।
  • अंत में भोग लगाकर लोगों में प्रसाद का वितरण करें और खुद भी ग्रहण करें।

स्वामीनारायण जयंती का महत्व (Swaminarayan Jayanti Ka Mahatva)

मान्‍यताओं के अनुसार, भगवान स्वामीनारायण के जन्म के समय की गई भविष्यवाणी के अनुसार उन्‍होंने समाज सुधार से जुड़े कई जरूरी पहलुओं पर कार्य किया और अपना बहुमूल्य योगदान दिया। भगवान स्वामीनारायण ने जीवन में सदैव सत्य और अहिंसा के नियमों का पालन किया। स्वामीनारायण जयंती का दिन भगवान स्वामीनारायण के अनुयायियों के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दिन स्वामीनारायण जी के द्वारा बताए गए नियमों का पालन करने का संकल्प लिया जाता है, साथ ही जनमानस के लिए कल्याणकारी कार्यों में अपना योगदान द‍िया जाता है। इस अवसर पर विश्व भर में स्थित स्वामीनारायण के मंदिरों में भगवान स्वामीनारायण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article