अध्यात्म

चंद्र ग्रहण सूतक काल लगने से पहले या बाद में खाना कब बनाना चाहिए, बच्चों को ग्रहण में क्या बनाकर खिलाएं

Chandra grahan sutak me khana kab banaye: आज 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण के सूतक काल में खाना कब बनाया जाता है और क्या बनाया जाता है को लेकर काफी सवाल रहते हैं। ऐसे में यहां देखें चंद्र ग्रहण में खाना कब बनाएं, सूतक काल के पहले या बाद में खाना बनाना चाहिए, बच्चों को ग्रहण में क्या बनाकर खिलाएं।

Image

चंद्र ग्रहण सूतक लगने से पहले या बाद में खाना कब बनाना चाहिए

Chandra Grahan Sutak me khana kab banaye: आज 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। आज का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चंद्र ग्रहण आज दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा, हालांकि इसका सूतक सुबह ग्रहण से 9 घंटे पहले से ही शुरू हो गया है। चंद्र ग्रहण तो सूतक काल में कई सारी चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें करने से मना किया जाता है। सूतक लगने के बाद धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खाना खाना तो खाना बनाना भी वर्जित माना जाता है। हालांकि आज के दौर में इसे पूर्ण रूप से मानना काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में यहां देखें चंद्र ग्रहण में खाना कब बनाएं, सूतक काल के पहले या बाद में खाना बनाना चाहिए, बच्चों को ग्रहण में क्या बनाकर खिलाएं।

सूतक काल में खाना बनाना चाहिए

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल लगने के बाद या दौरान नया खाना न बनाने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि, इस समय अवधि में वातावरण शुद्ध नहीं रहता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर नियमों को थोड़ा लचीला बनाया जा सकता है।

सूतक काल लगने से पहले खाना कब बनाएं

आज 3 मार्च को चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लगने वाला है। जिसका सूतक 9 घंटे पहले यानि की 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो गया है। ऐसे में सूतक काल लगने से पहले मतलब अगर आपने 6 बजे से पहले या कुछ देर बाद तक अगर कुछ खाना बनाकर रख लिया है। तो आप उस खाने में तुलसी का पत्ता डालकर उसे रख सकते हैं और ग्रहण से पहले खा सकते हैं।

सूतक काल में बच्चों को क्या बनाकर खिलाएं

सूतक काल में आप बच्चों को बड़े बुजुर्गों और गर्भवति महिलाओं को सादा हल्का फुल्का खाना खिला सकते हैं। बच्चों को मां का दूध, फॉर्मूला मिल्क दिया जा सकता है। साथ ही साथ फल, खिचड़ी, दाल-चावल, दलिया आदि खाया जा सकता है। तला-भुना और ज्यादा मसालेदार व बाहर का खाना खाने से परहेज करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण सूतक काल के बाद खाना कब बनाना चाहिए

आज का चंद्र ग्रहण शाम को 6 बजकर 47 मिनट तक रहने वाला है। चंद्र ग्रहण के सूतक काल के समाप्त होने के बाद ग्रहण खत्म होते ही तुरंत स्नान करना चाहिए और घर-रसोई की शुद्धि कर लेनी चाहिए। इसके बाद किसी निश्चित घंटे का इंतजार आवश्यक नहीं होता है। स्नान और शुद्धि के तुरंत बाद ही ताजा भोजन बनाया जा सकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बिना स्नान किए खाना बनाना उचित नहीं माना जाता।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article