अध्यात्म

Surya Grahan 2023 Date, Timings in India: अक्टूबर में सूर्य ग्रहण कब है, जानें सही डेट और सूतक काल समय यहां

Surya Grahan (Solar Eclipse) October 2023 Date and Time in India: हिंदू पंचांग अनुसार साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 8 बजकर 34 मिनट पर लगेगा। ये सूर्य ग्रहण नवरात्रि से एक दिन पहले आश्विन अमावस्या पर लगने जा रहा है। जानिए सूर्य ग्रहण का सूतक क्या रहेगा।

Image

Surya Grahan 2023 Date, Timings in India

Surya Grahan or Solar Eclipse October 2023 Date and Time in India: साल 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) से एक दिन पहले 14 अक्टूबर की रात में लगेगा। इस दिन आश्विन अमावस्या (Ashwin Amavasya 2023) यानि सर्वपितृ अमावस्या (sarvapitri amavasya) रहेगी। ये सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Kab Hai 2023) चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में लगेगा। ये एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। बता दें सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। जानिए 14 अक्टूबर के सूर्य ग्रहण की पूरी डिटेल यहां (14 October 2023 Surya Grahan)।

सूर्य ग्रहण 2023 तिथि और समय (Surya Grahan 2023 Date And Time)

सूर्य ग्रहण 2023- 14 अक्टूबर, शनिवार

सूर्य ग्रहण तिथि- आश्विन मास कृष्ण पक्ष अमावस्या

सूर्य ग्रहण प्रारंभ समय- शाम 08 बजकर 34 मिनट से

सूर्य ग्रहण समाप्ति समय- मध्यरात्रि 02 बजकर 25 मिनट तक

सूर्य ग्रहण कहां देगा दिखाई- मेक्सिको, बारबाडोस, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला, ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह, अर्जेंटीना, अरूबा, एंटीगुआ, बहामास, बोलीविया, कनाडा, कोलंबिया, जमैका, हैती, ग्वाटेमाला, गुयाना, क्यूबा, ब्राजील, पेरू, पैराग्वे, उरुग्वे, वेनेज़ुएला, अमेरिका, कोस्टा रिका, कोलंबिया, चिली, निकारागुआ, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो, बेलीज़ और सूरीनाम।

सूर्य ग्रहण 2023 सूतक काल (Surya Grahan 2023 Sutak Time)

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि इस समय रात रहेगी। भारत में सूर्य ग्रहण की दृश्यता न होने की वजह से इसका सूतक काल भी नहीं माना जायेगा। सूतक काल केवल उन्हीं स्थानों पर माना जाता है, जहां ग्रहण दिखाई दे रहा हो। ऐसे में सूर्य ग्रहण के दिन भारत के लोग अपनी सामान्य दिनचर्या का पालन कर सकते हैं।

सूर्य ग्रहण 2023 का प्रभाव (Surya Grahan 2023 Effects)

यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लग रहा है। इसलिए इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर ही इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस राशि और नक्षत्र के लोग ग्रहण के दौरान अपने शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। विशेष रूप से कन्या राशि के जातकों को ग्रहण के समय आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। सूर्य ग्रहण के समय बुखार, एलर्जी से जुड़ी समस्याएं ज्यादा परेशान करेंगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article