सूर्य ग्रहण 2026 में कब है, साल का पहला सूर्य ग्रहण कौन सी अमावस्या पर लगेगा, देखें ग्रहण वाली अमावस्या कब पड़ेगी
- Authored by: मेधा चावला
- Updated Jan 17, 2026, 11:35 AM IST
सूर्य ग्रहण 2026 में कब है (Surya Grahan 2026 on which Amavasya), ग्रहण वाली अमावस्या कब है 2026: सूर्य ग्रहण 2026 में कब है -इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। इसी के साथ लोग जानना चाहते हैं कि क्या ग्रहण वाली अमावस्या कब पड़ेगी। क्या जनवरी की माघी अमावस्या पर ग्रहण लगेगा। यहां से आप इसकी जानकारी ले सकते हैं।
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कौन सी अमावस्या पर है
सूर्य ग्रहण 2026 में कब है (Surya Grahan 2026 on which Amavasya), ग्रहण वाली अमावस्या कब है 2026 : साल 2026 खगोलीय घटनाओं की दृष्टि से खास रहने वाला है। इस वर्ष सूर्य ग्रहण भी लगेंगे, जिनको लेकर लोगों में धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों तरह की जिज्ञासा रहती है। सवाल यह है कि 2026 में सूर्य ग्रहण कब-कब लगेंगे, साल का पहला सूर्य ग्रहण किस अमावस्या पर पड़ेगा और भारत में ग्रहण का समय क्या रहेगा। आइए, विस्तार से जानते हैं।
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कौन सी अमावस्या पर है
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026, मंगलवार को लगेगा। यह ग्रहण फाल्गुन अमावस्या के दिन पड़ेगा। अमावस्या के दिन सूर्य और चंद्रमा एक ही दिशा में होते हैं, इसी कारण सूर्य ग्रहण संभव होता है।
क्या जनवरी 2026 की अमावस्या पर ग्रहण है
बता दें कि जनवरी 2026 की अमावस्या पर कोई ग्रहण नहीं लग रहा है। यह माघ मास की अमावस्या है। इसे मौनी अमावस, माघी अमावस भी कहा जाता है।
पहला सूर्य ग्रहण 2026 का प्रकार और समय
17 फरवरी 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता, जिससे सूर्य के चारों ओर आग की अंगूठी जैसी आकृति दिखाई देती है। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर बाद शुरू होकर शाम तक रहेगा, लेकिन यह भारत में दृश्य नहीं होगा।
2026 में कुल कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे
साल 2026 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला सूर्य ग्रहण फरवरी महीने में होगा, जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण अगस्त में लगेगा। हालांकि, खास बात यह है कि दोनों ही सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे।
क्या भारत में पहला सूर्य ग्रहण दिखाई देगा
नहीं, 17 फरवरी 2026 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और कुछ महासागरीय क्षेत्रों में नजर आएगा। इसी कारण भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगेगा। यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है।
दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं
12 अगस्त 2026 का पूर्ण सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण यूरोप के कुछ हिस्सों, ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। भारत में यह रात के समय पड़ेगा, इसलिए दृश्यता संभव नहीं होगी।
सूर्य ग्रहण 2026 और भारत में सूतक काल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल केवल उसी स्थान पर मान्य होता है, जहां ग्रहण दिखाई देता है। चूंकि 2026 के दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, इसलिए भारत में सूतक काल लागू नहीं होगा।