अध्यात्म

Surya Grahan 2024: किस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें डेट और सूतक काल का समय

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण का हर किसी को बहुत ही इंतजार होता है। इससे पहले अप्रैल के महीने में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। अब साल का दूसरा ग्रहण लगने वाला है। आइए जानें साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा।

Image

Surya Grahan 2024

Surya Grahan 2024: साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण जल्द ही अक्तूबर के महीने में लगने वाला है। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगना खगोलीय घटना मानी जाती है। ग्रहण का वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही खास महत्व होता है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा। इस समय में रिंग ऑफ फायर बनेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगा था। अब अक्तूबर के महीने में साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक अनोखा सूर्य ग्रहण होने वाला है। आइए जानते हैं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा और क्या रहेगा सूतक काल का समय।

Surya Grahan 2024 Date (सूर्य ग्रहण डेट 2024)

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण लगने को बहुत खास घटना मानी जाती है। साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर 2024 को लगेगा। इस दिन रिंग ऑफ फायर का नजारा देखने को मिलेगा। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण करीब 6 घंटे का रहने वाला है।

कहां- कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण 2024

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ये ग्रहण अमेरिका,अर्जेंटीना, आर्कटिक, प्रशांत महासागर, फिजी और पेरू की तरफ देखने को मिल सकता है। साल का पहला सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं दिया था।

भारत में सूतक काल मान्य या नहीं

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारत में नहीं दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। शास्त्रों के अनुसार सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। सूतक काल में पूजा करना और मंदिर खोलने की मनाही होती है। इस समय में कोई शुभ काम भी नहीं करना चाहिए।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article