अध्यात्म

Surya Grahan 2023 Upay: सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

Surya Grahan 2023 Upay: आज यानि 14 अक्टूबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण को शास्त्रों में शुभ नहीं माना गया है। ग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टि से बहुत महत्व है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए क्या करना चाहिए।

Image

surya grahan upay

Surya Grahan 2023 Upay: साल 2023 को आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर यानि की आज लगने जा रहा है। यह ग्रहण इस साल का दूसरा ग्रहण है। इससे पहले अप्रैल के महीने में सूर्य ग्रहण लगा था। धार्मिक दृष्टि से भी ग्रहण का बहुत महत्व होता है। शास्त्रों में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस कारण ग्रहण के दौरान बहुत से काम करने के लिए मना किया जाता है। ग्रहण के समय में ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान सूर्य में नाकारात्मक किरण निकलती है। जो व्यक्ति पर बुरा असर डालती है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए। यहां देखें सूर्य ग्रहण से बचने के उपाय के बारे में।

सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय ( Surya Grahan 2023 Upay)

मंत्र जाप

सूर्य ग्रहण के समय ग्रहण के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए भजन किर्तन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो ध्यान लगाकर मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इससे आपके आसपास नाकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी। आप महामृत्युंजय मंत्र कर सकते हैं।

गर्भवती महिलाओं

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने साथ नारियल रखना चाहिए। जब ग्रहण खत्म हो जाए तो इस नारियल को बहते पानी में डाल दें। इससे सूर्य ग्रहण का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

कुंडली दोष

यदि आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर है तो इसे ठीक करने के लिए ग्रहण समाप्त होने के बाद गेहूं,लाल चंदन, गुड़ और लाल फूल का दान करें। इससे आपको फायदा हो सकता है। आप अपने करियर में ऊंचा मुकाम भी हासिल कर सकते हैं।

ग्रहण के बाद स्नान

ग्रहण के बाद स्नान करें और दान करें। फिर श्री सूर्य अष्टकम का पाठ करें। इस जप से व्यक्ति रोग और ग्रह दोषों से मुक्त हो जाता है। आप चाहें तो सूर्य चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं।

मंदिर ना जाएं

सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिरों या धार्मिक स्थलों में प्रवेश न करें। इस समय आपको कुछ भी खाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटना भी वर्जित है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article