अध्यात्म

Surya Gochar 2024: 16 अगस्त को सूर्य देव करेंगे गोचर, इन चार राशि वालों की लगेगी लॉटरी

Surya Gochar 2024: 16 अगस्त के दिन सूर्य ग्रह अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे। सूर्य के इस गोचर से चार राशि वालों को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य गोचर से किन राशि के जातक की किस्मत चमकेगी।

Image

Surya Gochar 2024

Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य हर महीने में अपनी राशि बदलते रहते हैं। वर्तमान समय में सूर्य कर्क राशि में मौजूद हैं, लेकिन 16 अगस्त यानि कल सूर्य ग्रह शाम 7 बजकर 44 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश के सिंह संक्रांति के नाम से भी जाना जा रहा है। सूर्य जिस दिन अपनी राशि बदलते हैं, वह संक्रांति तिथि होती है। सिंह राशि में सूर्य देवता 16 सितंबर की शाम 7 बजकर 43 मिनट तक रहने वाले हैं। सूर्य गोचर का असर सारी राशि के जातक पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी राशि के जातक को सूर्य गोचर से लाभ मिलने वाला है।

इन राशि वालों को होगा फायदा

मेष राशि

सूर्य के सिंह राशि में गोचर से मेष राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। इस दौरान आपको सेहत का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बिजनेस में भी कोई नई डील पक्की हो सकती है। प्रेम संबंध में मधुरता बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जानें के योग बन रहे हैं। करियर में भी तरक्की मिल सकती है।

वृषभ राशि

सूर्य गोचर से वृषभ राशि के जातक को शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। इस समय में आपको धन का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है। करियर में तरक्की के नये मौके मिलेंगे। काफी समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य गोचर शुभ रहने वाला है। सूर्य गोचर से आपको धन की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ सेहत का भी लाभ आपको इस दौरान मिलेगा। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बितेगा। परिवार में कोई मांगलिक काम हो सकता है।

सिंह राशि

सूर्यदेव सिंह राशि के स्वामी हैं और इस समय इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। एक महीने तक सूर्य सिंह राशि में रहेंगे। ये पूरा महीना सिंह राशि वालों को हर काम में सफलता दिलाएगा। जितना भी रुका हुआ काम था सारा पूरा होगा। इसके साथ ही रुका हुआ पैसा भी वापस मिल जाएगा। कार्य स्थल पर भी प्रमोशन मिल सकता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article