अध्यात्म

Surya Gochar 2023: सूर्य का मीन राशि में गोचर, 4 राशि वालों की खोलगा किस्मत, धन-धान्य का लगेगा अंबार

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 15, 2023, 08:36 AM IST

Surya Gochar 2023: सूर्य जब भी मीन राशि में प्रवेश करता है तो मीन संक्रांति (Meen Sankranti) मनाई जाती है। जानिए सूर्य के इस राशि में प्रवेश करने से किन राशियों की खुल जाएगी किस्मत।

Image

सूर्य राशि परिवर्तन से किन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए यहां

Surya Gochar (Sun Transit) 2023: सूर्य देव किसी भी राशि में करीब एक महीने तक विराजमान रहते हैं। इस तरह से इन्हें सभी 12 राशियों में अपना भ्रमण करने में करीब 1 साल लग जाता है। सूर्य जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो उस दिन संक्रांति (Sankranti) मनाई जाती है। जब मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो मीन संक्रांति (Meen Sankranti) पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार संक्रांति के दिन नदी स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। सूर्य देव मीन राशि में 15 मार्च से गोचर शुरू करेंगे।

सूर्य का मीन राशि में गोचर बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस दिन हिंदू वर्ष की आखिरी संक्रांति होती है। इसके बाद सूर्य भगवान फिर से राशियों में अपनी यात्रा शुरू करते हैं। इनके राशि चक्र की पहली राशि मेष में प्रवेश करने के बाद ही हिंदू नव वर्ष (Hindu Nav Varsh) की शुरुआत हो जाती है। जानिए सूर्य का गोचर किन राशियों की किस्मत चमकाने वाला है।

सूर्य गोचर से इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत

वृषभ राशि

सूर्य का गोचर आपके लिए अनुकूल साबित होगा। आपको धन लाभ के प्रबल आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति काफी शानदार रहेगी। बिजनेस में मुनाफा मिलेगा। कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन-दौलत में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि

सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके लिए भी शानदार रहेगा। पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अच्छा है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वालों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

आपके लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होगा। वेतन में वृद्धि के प्रबल आसार हैं। आमदनी बढ़ेगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। निवेश के लिए समय शुभ है। माता-पिता का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि

सूर्य देव आपकी ही राशि में प्रवेश करने वाले हैं ऐसे में आपको बेहद लाभ प्राप्त होगा। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में लाभ प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नती के प्रबल आसार हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article