5 Famous Sai Temples: भारत के 5 प्रमुख साईं मंदिर, जहां जाने मात्र से बदल सकती हैं आपकी तकदीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2021, 07:31 AM IST

साईं बाबा एक फकीर थे लेकिन जिस चमत्कारी तरीके से उन्होंने जीवन जिया उसे आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। यदि आप उनके भक्त हैं, तो आपको भारत के 5 प्रसिद्ध साईं मंदिर के बारे में जरूर जानना चाहिए।

5 Famous Sai Temples: भारत के 5 प्रमुख साईं मंदिर, जहां जाने मात्र से बदल सकती हैं आपकी तकदीर
Photo Credit: BCCL

साईं मंदिर दुनिया भर में बहुत ही प्रसिद्ध और आध्यात्मिक मंदिर में से एक है। इस मंदिर में हर जाति के लोग श्रद्धा के साथ भगवान के सामने नतमस्तक होते हैं। ऐसी मान्यता है कि साईं बाबा के चरण में गुलाब का फूल चढ़ाने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। साईं बाबा एक सच्चे फकीर थे। जिन्होंने अपनी कृपा से ना जाने कितने दुखियों का दुख दूर किया है।

अगर आप भी साईं बाबा के सच्चे भक्त हैं, तो आप भारत के प्रसिद्ध 5 साईं मंदिरों में जाकर साईं बाबा का दर्शन जरूर करें। ऐसा करने से ना केवल आपके आत्मा में शांति मिलेगी, बल्कि आपकी तकदीर भी बदल सकती है। तो आइए जाने भारत में 5 प्रसिद्ध साईं मंदिर कौन-कौन से हैं।

भारत के 5 प्रसिद्ध साईं मंदिर (5 Famous Sai Temple):

1. श्री साईं जनमशान मंदिर:

यह मंदिर महाराष्ट्र के परभणी जिले में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि साईं बाबा का जन्म पथरी नामक गांव में हुआ था। इस मंदिर में 5 तरह की साईं आरती प्रतिदिन होती है। जुलाई और अक्टूबर के महीने में इस मंदिर में साईं बाबा महासमाधि उत्सव मनाई जाती है। इस मंदिर में हर धर्म जाति के लोग आकर भगवान के सामने नतमस्तक होते हैं।

2. मायलापुर का शिरडी साईं बाबा मंदिर:

चेन्नई के मायलापुर में स्थित यह शिरडी साईं मंदिर बहुत ही खूबसूरत मंदिर है। इस मंदिर में माला, कपड़ा तथा प्रसाद चढ़ाने की स्वतंत्रता है। यह मंदिर 5 बजे सुबह से लेकर रात के 9 बजे तक खुला रहता है। दोपहर में 1 से 4 बजे तक मंदिर का पट बंद रहता हैं। इस मंदिर में नियमित रूप से अन्नदान और प्रसाद वितरण होता है। यह मंदिर विशाल मंदिर में से एक है।

3. दिल्ली के लोधी रोड में स्तिथ श्री शिरडी साईं मंदिर:

यह मंदिर भारत के खूबसूरत मंदिरों में से एक है। इस मंदिर के दरवाजें सभी भक्तों के लिए प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 9:30 बजे तक खुले रहते हैं। इस मंदिर में दीवारों पर वस्तुकला की गई है। यह मंदिर सड़क के किनारे स्थित है। सड़क के किनारे स्थित होने के कारण हर श्रद्धालु एक बार भगवान का दर्शन करते हुए कहीं भी यात्रा करते हैं।

इस मंदिर में प्रतिदिन 7 तरह की आरती की जाती है। गुरुवार के दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित की जाती हैं। शाम में साईं बाबा की आरती धूप जलाकर की जाती है।

4. महाराष्ट्र का शिरडी साईं बाबा मंदिर:

महाराष्ट्र में शिरडी साईं मंदिर भारत के सबसे बड़े साईं मंदिरों में से एक हैं। यह महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित है। यह मंदिर बहुत बड़ा मंदिर है। इस मंदिर में भक्तों की साल भर भीड़ लगी हुई रहती है। मंदिर में भक्तों के लिए लाइव दर्शन करने की भी सुविधाएं प्रदान की गई है। इस मंदिर में प्रतिदिन भजन, आरती और पोथी जैसे कार्यक्रम होते रहते हैं।

5. ओडिशा के भुवनेश्वर में स्तिथ शिरडी साईं मंदिर:

यह मंदिर भुवनेश्वर ओडिशा में स्थित है। इस मंदिर में हर साल काफी मात्रा में पर्यटक भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। यह मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर के अंदर घुसते ही साईं बाबा की मूर्ति आशीर्वाद देते हुए दिखाई पड़ती है। मंदिर में रामनवमी, विजयादशमी और गुरु पूर्णिमा में महोत्सव मनाया जाता है। मंदिर के अंदर तरह-तरह के अनुष्ठान, पूजा, कीर्तन, भजन होते रहते हैं।

रामनवमी के दौरान इस मंदिर में कलश यात्रा निकाली जाती है। गुरु पूर्णिमा में सुबह की शुरूआत हवन के साथ होती है। हवन होने के बाद भगवान श्री गणेश की भी पूजा की जाती है। जिसके बाद शिरडी वाले साईं बाबा का जलाभिषेक किया जाता है।

End of Article