Somvati Amavasya 2025 List In Hindi: सोमवती अमावस्या को बेहद पुण्य फलदायी माना जाता है। इस दिन स्नान-दान का अपना विशेष महत्व होता है। ये अमावस्या साल में एक या दो बार ही आती है। ज्योतिष अनुसार इस अमावस्या का महत्व सूर्य ग्रहण के बराबर माना जाता है। साल 2025 में सिर्फ एक ही सोमवती अमावस्या पड़ेगी। चलिए आपको बताते हैं सोमवती अमावस्या 2025 की सही तारीख और मुहूर्त।
सोमवती अमावस्या 2025 (Somvati Amavasya 2025)
| सोमवती अमावस्या 2025 | 26 मई 2025, सोमवार |
| प्रारम्भ | 12:11 पी एम, मई 26 |
| समाप्त | 08:31 ए एम, मई 27 |
सोमवती अमावस्या का महत्व (Somvati Amavasya Ka Mahatva)
ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक दृष्टि से अमावस्या की तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है लेकिन जब बात सोमवती अमावस्या की हो तो इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। सोमवती अमावस्या पितृदोष और कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए सबसे खास मानी जाती है। इस दिन तर्पण, दान आदि करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान बताया गया है। कुछ लोग सोमवती अमावस्या के दिन व्रत भी रखते हैं। इस अमावस्या पर सफेद मिठाई, जूते-चप्पल, कपड़े, तिल, भोजन का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
