सोशल मीडिया क्रिएटर सुविज्ञ शर्मा ने एक वीडियो के जरिए ये दावा किया था कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की ओर से उन्हें मानहानि नोटिस भेजा गया है। सुविज्ञ शर्मा का ये दावा खोखला साबित हुआ है क्योंकि शाहरुख खान के लीगल मामले देखने वाली लॉ फर्म हिरानी एंड एसोसिएट्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि एक्टर या उनकी लीगल फर्म के द्वारा सुविज्ञ को कोई भी लीगल नोटिस नहीं भेजा गया है। हिरानी एंड एसोसिएट्स की तरफ से पोस्ट में बताया गया है कि सुविज्ञ शर्मा द्वारा किया गया दावा ना केवल गलत है बल्कि भ्रामक भी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ravi Kishan की फैन बनीं Kareena Kapoor Khan, बेबो ने कमेंट में कह दी दिल की बात
हिरानी एंड एसोसिएट्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी सफाई
हिरानी एंड एसोसिएट्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पब्लिश करते हुए बताया है, "सोशल मीडिया और न्यूज रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शाहरुख खान द्वारा 23 नवम्बर 2026 को एक कथित लीगल नोटिस भेजा गया है। शाहरुख खान की तरफ से आधिकारिक तौर पर हम ये सफाई जारी करते हैं कि हमने ऐसा कोई भी नोटिस जारी नहीं है। शाहरुख खान की तरफ से किसी भी वकील या लॉ फर्म को इस तरह का कोई भी नोटिस जारी करने को नहीं कहा गया है। हम सभी मीडिया हाउस और सोशल मीडिया पेजेज से ये गुजारिश करते हैं कि वो ऐसी किसी भी खबर को पब्लिश करने से बचें और अगर उन्होंने ऐसी खबर पब्लिश की है तो उस कंटेंट को तुरंत डिलीट कर दें।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'जल्द आ रहे है...' Amar Kaushik ने Bhediya 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट

SCOOP: Shah Rukh Khan ने कंटेंट क्रिएटर सुविज्ञ शर्मा को नहीं भेजा कोई लीगल नोटिस, टीम ने जारी की सफाई
क्या है पूरा मामला?
जिन्हें नहीं पता है कि शाहरुख खान और सुविज्ञ शर्मा विवाद क्या है, उन्हें हम बता दें कि कुछ दिनों पहले किंग खान एक इवेंट में शामिल हुए थे, जिसमें अनंत अंबानी भी पहुंचे थे। इस इवेंट की एक वीडियो काफी वायरल हुई थी, जिसमें अनंत अंबानी शाहरुख खान की तरफ उंगली दिखाते नजर आ रहे थे। सुविज्ञ की तरफ पब्लिश एक कंटेंट में ये दावा किया गया था कि अनंत ने उंगली दिखाकर शाहरुख को चुप रहने को कहा, जिसके बाद किंग खान का मुंह बंद हो गया। सुविज्ञ ने दावा किया था कि उन्हें किंग खान की तरफ से लीगल नोटिस जारी करके 48 घंटे के अंदर ये कंटेंट हटाने को कहा गया है। सुविज्ञ के इसी दावे पर हिरानी एंड एसोसिएट्स ने सफाई जारी की है और दुनिया को सच बताया है।
फिल्म King में बिजी हैं Shah Rukh Khan
अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी किंग में बिजी हैं, जिसे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। इस फिल्म से शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान को बॉलीवुड में ग्रैंड लॉन्च देने की तैयारी में हैं। फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन विलेन के रूप में दिखेंगे। अभिषेक ने टाइम्स नाउ नेटवर्क के एक इवेंट में शामिल होकर बताया कि फिल्म किंग के लिए उन्होंने अपने लुक पर काफी काम किया है। दर्शकों को किंग में उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा, जो बहुत ही एक्साइटिंग है। फिल्म किंग इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
