Shukrawar Mantra: विष्णुप्रिया मां लक्ष्मी को धन, संपदा, वैभव और समृद्धि की देवी माना जाता है। मां लक्ष्मी को शुक्रवार विशेष प्रिय है। इस दिन लक्ष्मी का व्रत और पूजन का विधान किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति नियमित रूप से शुक्रवार के दिन लक्ष्मी व्रत काकरता है उसे किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की भक्तिपूर्वक पूजा करने से समृद्धि बढ़ती है। घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
शुक्रवार मंत्र
पौराणिक मंत्र
ऊँ ह्रीं श्रीं शुक्राय नम:
ऊँ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
ऊँ वस्त्रं मे देहि शुक्राय स्वाहाशुक्र एकाक्षरी बीज मंत्र ||
बीज मंत्र
ऊँ शुं शुक्राय नम:
वैदिक मंत्र
ऊँ अन्नात्परिस्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत क्षत्रं पय: सेमं प्रजापति ।
धन प्राप्ति मंत्र
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।
समद्धि मंत्र
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
