Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, प्रेम, सौंदर्य, कला, विलासिता और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र अपनी राशि बदलता है, उसका प्रभाव व्यक्ति के प्रेम संबंधों, करियर, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन पर देखने को मिलता है। यही कारण है कि 4 जुलाई 2026 को होने वाले शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन पर भी लोंगो की नजरें बनी हुई हैं। शुक्र 4 जुलाई को सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह गोचर कई लोगों के जीवन में नए अवसरों और सकारात्मक बदलावों का संकेत माना जा रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शुभ रहेगा ये शुक्र का गोचर? (Venus Transit)
क्यों है खास है ये गोचर
सिंह राशि अग्नि तत्व की राशि है, जिसका स्वामी सूर्य है। जब शुक्र इस राशि में आते हैं तो व्यक्ति के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और आकर्षण में वृद्धि देखने को मिलती है। यह समय रचनात्मक कार्यों, कला, मनोरंजन, फैशन, मीडिया, अभिनय और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से अनुकूल माना जाता है। इस गोचर से कई लोगों को करियर में नई जिम्मेदारियां, आर्थिक लाभ और सामाजिक पहचान मिलने के योग भी बन सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा 2026 कब से शुरू होगी
मेष राशि
शुक्र का यह गोचर मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर रहने के संकेत हैं। निवेश और आय के नए अवसर सामने आ सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय करियर में प्रगति का संकेत दे रहा है। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। व्यापार करने वालों को भी अच्छे लाभ के संकेत मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि का योग बना रहा है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और भविष्य के लिए लाभदायक योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। यदि आप किसी नए निवेश की योजना बना रहे हैं तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 2026 में चातुर्मास कब से शुरू होगा
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी। करियर में नई संभावनाएं भी सामने आ सकती हैं।
4 जुलाई 2026 को सिंह राशि में होने वाला शुक्र का गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह परिवर्तन प्रेम, करियर, धन, सामाजिक प्रतिष्ठा और रचनात्मक क्षमता जैसे कई क्षेत्रों में सकारात्मक संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। हालांकि किसी भी गोचर का वास्तविक असर व्यक्ति की जन्म कुंडली, दशा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है। ऐसे में अपने लिए इस गोचर का सटीक असर जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से राय लें।
