Shukra Gochar 2026: शुरू हुआ इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, न्यायाधीश के घर पहुंच गए धन के दाता
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Jan 15, 2026, 03:54 PM IST
Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन का दाता माना जाता है। जब शुक्र मकर राशि में गोचर करते हैं तो कुछ राशि वालों के लिए यह समय गोल्डन पीरियड साबित होता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए शुक्र का गोचर शानदार रहने वाला है?
शुक्र ने किया मकर में गोचर
Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, सुख, सौंदर्य, प्रेम और वैभव का कारक माना जाता है। 13 जनवरी 2026 को सुबह 4 बजकर 02 मिनट पर शुक्र मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। मकर राशि शनि की राशि है, जो अनुशासन और कर्म फल का प्रतीक है। शुक्र का मकर में गोचर लगभग एक महीने तक प्रभावी रहेगा और कई राशियों के लिए आर्थिक मजबूती, वैवाहिक सुख, सौंदर्य और सुख-सुविधाओं में वृद्धि देगा। मकर में शुक्र की स्थिति व्यावहारिक और स्थिर सुख देती है, जो दीर्घकालिक लाभ लाती है।
शुक्र गोचर का सामान्य प्रभाव
शुक्र धनु में रहते हुए साहसिक और धार्मिक सुख देते हैं, लेकिन मकर में प्रवेश करने पर यह अधिक व्यावहारिक, स्थिर और कर्म केंद्रित हो जाते हैं। शनि की राशि में शुक्र का गोचर अनुशासित सुख और धन संचय को बढ़ावा देता है। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ होगा?
मेष राशि
मंगल स्वामी वाली मेष राशि में शुक्र मित्र हैं और मकर में गोचर से दसवें भाव को प्रभावित करेंगे। जो करियर का घर है। इससे कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यह गोचर आपके लिए सफलता और सम्मान से भरा रहेगा।
वृषभ राशि
शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए मकर में शुक्र का गोचर आपके लिए वरदान साबित होगा। यह गोचर आपके नवम भाव को प्रभावित करेगा। जो भाग्य और सुख का घर है। इस गोचर से आपको यात्राओं से लाभ मिलेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और सौंदर्य संबंधी मामलों में तरक्की होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर, यह गोचर आपके लिए समृद्धि, सुख और स्थिरता से भरा रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। यह गोचर आपके छठे भाव को प्रभावित करेगा। जो शत्रुओं पर विजय और स्वास्थ्य से जुड़ा है। इससे प्रतिस्पर्धा में जीत मिलेगी और स्वास्थ्य मजबूत होगा। करियर में सफलता हाथ लगेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वैवाहिक सुख बढ़ेगा। यह गोचर आपके लिए उपलब्धियों और सुख से भरा रहेगा।
तुला राशि
शुक्र आपकी राशि के भी स्वामी हैं, इसलिए मकर गोचर से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यह गोचर आपके चौथे भाव को प्रभावित करेगा, जो घरेलू सुख और माता से जुड़ा है। घर में शांति रहेगी, संपत्ति संबंधी लाभ मिलेगा और वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक दृष्टि से स्थिरता आएगी और सौंदर्य या कला से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यह गोचर आपके लिए संतुलन, सुख और समृद्धि का रहेगा।
मकर राशि
शुक्र आपकी राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जो आपके लिए सबसे शुभ रहेगा। लग्न में शुक्र का गोचर व्यक्तित्व निखारेगा और सौंदर्य बढ़ाएगा। करियर में स्थिरता आएगी और मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ होगा। रिश्तों में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य चमकेगा और पुरानी समस्याएं दूर होंगी। यह गोचर आपके लिए समृद्धि और सुखद जीवन का रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।