अकूत धन लाभ की तैयारी कर लें ये 5 राशियां, धन के दाता ने बदल लिया नक्षत्र
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 11, 2026, 08:29 PM IST
Shukra Gochar 2026: धन, सुख और वैभव के दाता शुक्र ने 11 फरवरी को नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। इस दौरान वे राहु के नक्षत्र शतभिषा में गोचर कर गए हैं। इस गोचर से कुछ राशि के लोगों को अकूत धन लाभ होना लगभग तय है। अगर सही दिशा में कदम उठाया जाए तो कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को इस गोचर से लाभ होगा?
शुक्र ने किया नक्षत्र परिवर्तन
Shukra Gochar 2026: 11 फरवरी की सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर धन, सुख-सुविधा, प्रेम और वैभव के दाता शुक्र ने शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर लिया है। इस समय शुक्र कुंभ राशि में स्थित हैं। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु माने जाते हैं, इसलिए यह गोचर अचानक लाभ, नई सोच, टेक्नोलॉजी, नेटवर्किंग और बड़े लोगों से संपर्क के जरिए फायदा दिलाने वाला माना जाता है।
कुंभ राशि सामाजिक दायरा, इनोवेशन, भविष्य की योजना और बड़े लक्ष्य से जुड़ी होती है। ऐसे में शुक्र का यहां रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए आर्थिक और प्रोफेशनल ग्रोथ के दरवाजे खोल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर से विशेष लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए खास रहेगा। यह परिवर्तन आपके करियर और प्रतिष्ठा के क्षेत्र को एक्टिव कर रही है।नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या सैलरी बढ़ने के योग बन सकते हैं। अगर आप लंबे समय से किसी अवसर का इंतजार कर रहे थे, तो अब सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है। बड़े क्लाइंट या प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभ देगा। आपकी इमेज मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य और विस्तार का संकेत दे रहा है। विदेश से जुड़े काम, उच्च शिक्षा या नई दिशा में प्रयास करने वालों को लाभ मिल सकता है। अगर आप नई स्किल सीखने या करियर बदलने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके पक्ष में रहेगा। अचानक कोई अवसर मिल सकता है, जो आपके लिए ग्रोथ का रास्ता खोल दे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं। निवेश या नई प्लानिंग से फायदा मिल सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी भी शुक्र हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है। कुंभ राशि आपके लिए रचनात्मकता, संतान, प्रेम और नए प्रोजेक्ट से जुड़ी है। क्रिएटिव फील्ड, मीडिया, डिजाइन, फैशन या कला से जुड़े लोगों को खास लाभ मिल सकता है। आपके आइडिया की सराहना होगी और आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। लव लाइफ में भी सकारात्मक बदलाव आ सकता है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर धन और वाणी के क्षेत्र में लाभ देने वाला है। इनकम बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। अगर आप नई आय के स्रोत की तलाश में हैं, तो अब रास्ता मिल सकता है। परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। जीवनशैली में सुधार होगा और भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही शुक्र का गोचर हो रहा है, इसलिए इसका सीधा प्रभाव आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास पर पड़ेगा। आपकी पर्सनालिटी में आकर्षण बढ़ेगा। लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। सोशल और प्रोफेशनल नेटवर्क मजबूत होगा। नई पार्टनरशिप या रिलेशन से लाभ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
