Shardiya Navratri 2023 Date And Time In Hindi (शारदीय नवरात्रि कब से शुरू है): शारदीय नवरात्रि पर्व आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान पूजा की जाती है। सनातन धर्म में इस नवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। नवरात्रि के दसवें दिन दशहरा पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का धरती पर आगमन होता है ऐसे में जो व्यक्ति इस दौरान सच्चे मन से मां की अराधना करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यहां जानिए शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त और महत्व।
Shardiya Navratri 2023 Date And Time In Hindi (शारदीय नवरात्रि कब से शुरू है)
शारदीय नवरात्रि 2023 - 15 से 24 अक्टूबर 2023
घटस्थापना तिथि 2023 - 15 अक्टूबर 2023, रविवार
घटस्थापना मुहूर्त 2023 - 11:44 ए एम से 12:30 पी एम
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - 14 अक्टूबर 2023 को 11:24 पी एम बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त - 16 अक्टूबर 2023 को 12:32 ए एम बजे
चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ - 14 अक्टूबर 2023 को 04:24 पी एम बजे
चित्रा नक्षत्र समाप्त - 15 अक्टूबर 2023 को 06:13 पी एम बजे
वैधृति योग प्रारम्भ - 14 अक्टूबर 2023 को 10:25 ए एम बजे
वैधृति योग समाप्त - 15 अक्टूबर 2023 को 10:25 ए एम बजे
Navratri 2023 Maha Ashtami Date (कब है महाष्टमी 2023?)
नवरात्रि के आठवें दिन को महाष्टमी के नाम से जाना जाता है जो इस बार 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरुप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। कई लोग इस दिन कन्या पूजन भी करते हैं।
Navratri 2023 Maha Navami Date (कब है महानवमी 2023?)
शारदीय नवरात्रि की महानवमी 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा की जाती है। ये दिन नवरात्रि पर्व का आखिरी दिन होता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के नौवें दिन ही मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया था।
