अध्यात्म

Shardiya Navratri 2023 Date: जानिए किस दिन से शुरू होगा शारदीय नवरात्रि, नोट करें पूजा विधि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2023 Date: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। शास्त्र कहते हैं कि शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और समस्याएं दूर होती हैं। कब से शुरू हो रहा शारदीय नवरात्रि। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है। यहां जानें सारी डिटेल।

Image

navratri 2023

Shardiya Navratri 2023 Date: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि उत्सव के नौ दिनों के दौरान नौ देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। माना जाता है कि देवी दुर्गा की पूजा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन होती है। इसका समापन विजयादशमी दशमी तिथि उत्सव के साथ होता है। इन 10 दिनों में माता रानी की विधिवत पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान माता रानी की उपासना करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस बार शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही है।

कब से शुरू है शारदीय नवरात्रि: Shardiya Navratri 2023 Date

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर, 2023 रविवार को शुरू होगी, यह नौ दिवसीय उत्सव 24 अक्टूबर, 2023 को दशहरे पर समाप्त होगा। शारदीय नवरात्रि सभी नवरात्रि में सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण नवरात्रि है और इसे महा नवरात्रि भी कहा जाता है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है और इसमें शुभ समय देखना बहुत जरूरी होता है।

कलश स्थापन शुभ मुहूर्त ( Shardiya Navratri 2023 Kalashthapan Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 को रात्रि 11:24 बजे प्रारंभ होकर 16 अक्टूबर 2023 को रात्रि 12:03 बजे समाप्त होगा।

कलश स्थापना मुहूर्त- सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (15 अक्टूबर 2023)

इसकी अवधि - 46 मिनट

चित्रा नक्षत्र- 14 अक्टूबर 2023, शाम 4:24 बजे - 15 अक्टूबर 2023, शाम 6:13 बजे

वैधृति योग- 14 अक्टूबर 2023, सुबह 10:25 बज – 15 अक्टूबर 2023 की सुबह 10: 25

शारदी नवरात्रि महत्व ( Shardiya Navratri Importance)

शारदीय नवरात्रि को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इन 9 दिनों में विशेष रूप से देवी दुर्गा की पूजा की जाती है और अखंड ज्योत जलाई जाती है। इस तरह मां का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने से भक्त को सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article