अध्यात्म

Shanishchari Amavasya 2023: आज है शनिश्चरी अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Shanishchari Amavasya 2023: सर्वपितृ अमावस्या 2023 को बेहद खास माना जाता है। इस दिन शनि अमावस्या से संयोग बनता है। इस बार आश्विन मास की अमावस्या तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस कारण इसे शनिश्चरी अमावस्या का नाम दिया गया है। आइए जानते हैं कब है शनिश्चरी अमावस्या। यहां जानें सारी डिटेल।

Image

Shanishchari Amavasya

Shanishchari Amavasya 2023: हिंदू धर्म में शनिश्चरी अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन शनिदेव की पूजा, व्रत और अनुष्ठान किये जाते हैं। शनिदेव की कृपा पाने के लिए यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। पितृ पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या की तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे सर्व पितृ अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन श्राद्ध और तर्पण करने से आप पितृ दोष या कालसर्प दोष जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इस बार शनिश्चरी अमावस्या कल यानि 14 अक्टूबर को पड़ रही है। आइए जानते हैं शनिश्चरी अमावस्या शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।

शनिश्चरी अमावस्या शुभ मुहूर्त ( Shanishchari Amavasya 2023 Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार इसकी शुरुआत 13 अक्टूबर 2023 को रात 9:50 बजे होगी और अगले दिन रात्रि 11:24 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के कारण ये 14 अक्टूबर को ही होगा। यदि आप इस दिन शुभ समय पर पूजा करते हैं, तो आपको न केवल शनिदेव की कृपा मिलेगी, बल्कि आपके पूर्वजों की कृपा भी मिलेगी।

सुबह का समय: सुबह 7:47 बजे दोपहर 12:14 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त - 04:41 - 05:31 पूर्वाह्न

अमृत काल- सुबह 9:51 से 11:35 बजे तक

अमावस्या तर्पण मुहूर्त

कुतुप मूहूर्त - सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दिन 12 बजकर 29 मिनट तक

रौहिण मूहूर्त - दिन में 12 बजकर 28 मिनट से 1 बजकर 14 मिनट तक

अपराह्न काल - दिन में 1 बजकर 15 मिनट से दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक

शनिश्चरी अमावस्या महत्व

धार्मिक मान्यता है कि शनिश्चरी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से कई गुना अधिक पुण्य मिलता है। शनि अमावस्या के दिन श्राद्ध, तर्पण और दान से अपने पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। इस दिन दिन दान- पुणेय करने से पितरों के साथ- साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article