Shani Nakshatra Parivartan 2024: शनि वर्तमान समय में अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री अवस्था में हैं। अक्तूबर के महीने में शनि देव अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 3 अक्टूबर 2024 को शनि राहु के नक्षत्र शतभिषा नक्षत्र में आ जाएंगे। शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सारी राशि के जातक पर पड़ने वाला है। शनि देव शतभिषा नक्षत्र में में 27 दिसंबर 2024 तक रहेंगे। शतभिषा नक्षत्र प्रवेश के दौरान शनि देव से कुछ राशि वालों को लाभ मिल सकता है। दिसंबर तक इन राशि वालों को फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं शनि नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों को भरपूर लाभ मिल सकता है।
इन राशि वालों को मिलेगा फायदा
मेष राशिशनि के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के जातक को भरपूर लाभ मिलेगा। इस समय में आपके सारे काम सफल होंगे। इसके साथ ही आपका जो भी रुका हुआ काम था वो भी पूरा हो सकता है। दिसंबर तक का समय आपके लिए निवेश की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी होगी और बिजनेस में भी लाभ होगा।
वृष राशि
वृष राशि वालों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन से अधिक लाभ मिलेगा। इस दौरान करियर में भी लाभ मिलेगा। धन का आगमन होगा। व्यापार में मुनाफा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन की सारी समस्या दूर हो जाएगी।
धनु राशि
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से धनु राशि वालों को बहुत ही लाभ देखने को मिलेगा। लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार में फायदा होगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सरकारी काम पूरा हो सकता है। जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही थी उनकी शादी की बात पक्की हो सकती है।
