Shani Gochar 2023: शनि 30 साल बाद कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश,जानें इस गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 22, 2022, 04:53 PM IST

Shani Rashi Parivartan 2023: नए साल में शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में शनि का गोचर कुछ राशियों के लिए खास रहेगा तो कुछ की मुश्किलें बढ़ाने वाला साबित होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 30 साल बाद शनि कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश
  • 17 जनवरी 2023 में होगा शनि का राशि परिवर्तन
  • 2 राशियों पर शनि ढैय्या तो तीन पर रहेगी शनि साढ़े साती

Shani Transit In Aquarius 2023: शनि ग्रह को वैदिक ज्योतिष में न्यायदाता ग्रह माना जाता है। मान्यताओं अनुसार शनि ग्रह लोगों को उनके कर्मों का फल देता है। जिसकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है वो व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है वहीं जिसकी कुंडली में ये ग्रह कमजोर होता है उसे तमाम परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। 17 जनवरी 2023 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में शनि का प्रवेश काफी खास माना जा रहा है। क्योंकि शनि की ये प्रिय राशि है। जानिए शनि गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

shani gochar 2023

Shani Transit 2023: शनि गोचर 2023 का सभी राशियों पर प्रभाव

मेष राशि (Mesh Rashi)

शनि का गोचर आपके एकादश भाव में होने जा रहा है जो कि शुभ साबित होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। पढ़ें पूरा राशिफल

End of Feed