Shani Gochar 2023 Rashifal (Meen Rashi): मीन वाले हो जाएं सावधान, आप पर आ रही है शनि साढ़े साती

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 05:54 PM IST

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Meen Rashifal 2023: नये साल में शनि का गोचर मीन वालों के लिए खास रहने वाला है। क्योंकि इस राशि पर शनि साढ़े साती की शुरुआत होने जा रही है।

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Meen Rashifal 2023: नये साल की शुरुआत में ही यानी 17 जनवरी 2023 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इस राशि में शनि के आते ही मीन जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। ऐसे में मीन जातकों को स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक मामलों तक में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शनि का गोचर आपके जीवन को और किस तरह से करेगा प्रभावित जानिए हमारे इस आर्टिकल में।

meen rashi

Shani Gochar 2023 Effect On Meen Rashi: शनि गोचर 2023 का मीन राशि वालों पर प्रभाव

शनि गोचर 2023 का मीन राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Meen Rashi)

शनि गोचर 2023 के मुताबिक शनि मीन राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे। जिससे इस राशि पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी। द्वादश भाव में शनि का गोचर होने से आपको स्वास्थ्य समस्याएं ज्यादा रहेंगी ऐसे में आपको अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखना होगा। शनि के गोचर काल में आपके पैरों में दर्द की शिकायत ज्यादा रहेगी। चोट-चपेट लगने के भी आसार रहेंगे। इसके अतिरिक्त आंखों से पानी बहना, आंखों में दर्द जैसी समस्याएं भी बनी रहेंगी।

End of Feed