Shani Gochar 2023 Rashifal (Kumbh Rashi): कुंभ राशि पर शुरू होगा शनि साढ़ेसाती का कष्टदायी चरण

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 05:57 PM IST

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Kumbh Rashifal 2023: नए साल में शनि के राशि बदलते ही कुंभ जातकों पर शनि साढ़ेसाती का सबसे कष्टदायी चरण शुरू हो जाएगा।

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Kumbh Rashifal 2023: नए साल 2023 में शनि के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर कुंभ जातकों पर ही पड़ेगा। क्योंकि शनि इस राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि 29 मार्च 2025 तक कुंभ में विराजमान रहेंगे। इस दौरान कुंभ जातकों पर साढ़ेसाती का सबसे कष्टदायी चरण रहेगा। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी परेशान करेगी।

kumbh rashi

Shani Gochar 2023 Effects On Kumbh Rashi: शनि गोचर 2023 का कुंभ राशि वालों पर प्रभाव

शनि गोचर 2023 का कुंभ राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Kumbh Rashi)

17 जनवरी 2023 में शनि कुंभ राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि के इस राशि में प्रवेश करते ही कुंभ जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। ज्योतिष अनुसार इस चरण में साढ़ेसाती अपनी चरम सीमा पर होती है। इसलिए कुंभ जातकों को नए साल में विशेष सावधानी बरतनी होगी। शनि कड़ी मेहनत कराएंगे। लेकिन मेहनत का फल मिलना भी तय है।

End of Feed