Shani Ast 2025: कर्मफल दाता शनि देव इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और अगले महीने ये अपनी राशि बदलकर मीन में प्रवेश कर जायेंगे। लेकिन उससे पहले शनि देव अस्त हो जायेंगे और फिर इसी अवस्था में एक राशि से दूसरी राशि में जायेंगे। शनि की अस्त अवस्था पूरे 40 दिन की रहेगी। शनि 28 फरवरी से 8 अप्रैल तक अस्त रहने वाले हैं। जानिए शनि के अस्त होने से किन राशियों को लाभ मिलेगा।
तुला राशि
शनि के अस्त होने से तुला राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। ये राशि शनि देव की प्रिय मानी जाती है। ऐसे में शनि की कृपा से तुला वाले खूब लाभ कमाएंगे। इनकी आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। विदेश यात्रा भी संभव है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी शनि का अस्त होना लाभकारी रहेगा। आपके जो भी काम लंबे समय से रूके हुए थे वो पूरे होने लगेंगे। आप इस दौरान जो ठान लेंगे वो करके ही दम लेंगे। समय बेहद शानदार रहेगा। आपकी हर मुराद पूरी होगी।
कुंभ राशि
शनि का अस्त होना कुंभ राशि वालों के लिए भी शानदार है। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान कई जगहों से धन प्राप्त करेंगे। बिजनेस में भी उन्नति होगी। लंबे समय से रूके कार्य अचानक से पूरे होने लगेंगे। नई नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। विदेश में नौकरी की बात बन सकती है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। बाकी समय बढ़िया है।
