अध्यात्म

Shani Ast 2024: 11 फरवरी को शनि हो रहे हैं अस्त, इन तीन राशियों की लाइफ में आ सकता है भूचाल

Shani Ast 2024: ज्योतिष अनुसार शनि का अस्त होना अच्छा नहीं माना जाता है। 11 फरवरी को शनि अपनी ही राशि कुंभ में अस्त हो जाएंगे। जानिए किन राशियों के लिए शनि का अस्त होना अशुभ रहेगा।

Image

Shani Ast 2024

Shani Ast 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि एक महत्वपूर्ण ग्रह है। शनि की चाल में किसी भी तरह का बदलाव हर किसी के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। शनि वर्तमान में कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 11 फरवरी को शनि देव इस राशि में अस्त अवस्था में चले जायेंगे। फिर 26 मार्च को उदित होंगे। शनि के अस्त होने से कई राशियों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। खासकर 3 राशियों के लोगों के लिए ये समय बेहद नकारात्मक साबित हो सकता है।

मेष राशि

शनि के अस्त होने से इस राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने के प्रबल आसार हैं। करियर में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में भी नुकसान होने की संभावना है। इसलिए इस दौरान मेष राशि वालों को सावधान रहना होगा।

वृषभ राशि

शनि के अस्त होने से वृषभ राशि वालों की भी परेशानियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सहकर्मियों के साथ किसी न किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। आपको निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना अच्छा नहीं रहेगा। बिजनेस और नौकरी दोनों में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। इस दौरान धैर्य रखने की सलाह दी जाती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article