अध्यात्म

Sehri Time Today (18 March 2026): आज सहरी का टाइम क्या है, आज कौन सा रोजा है और कब से कब तक रहेगा रोजा

Sehri Time Today Morning आज शहरी का टाइम क्या है, Aaj Sehri ka Time kya hai, Shubh Aaj Sehri kitne baje Tak hai (सहरी का समय कब तक है): रमजान का महीना अब अपने अंतिम दिनों में है। आज 18 मार्च 2026 को सहरी का टाइम क्या है और आज कौन सा रोजा रखा जाएगा? आगें पढ़ें सहरी का और इफ्तारी का टाइम।

Image

आज सहरी का टाइम क्या है

Aaj Sehri ka Time kya hai: रमजान का मुकद्दस महीना अब अपने आखिरी और सबसे खास दौर में पहुंच चुका है। इन दिनों में इबादत, दुआ और नेकी का महत्व और भी बढ़ जाता है। हर रोजेदार के दिन की शुरुआत सहरी से होती है, इसलिए सुबह उठते ही सबसे बड़ा सवाल यही होता है। ऐसे में सुबह लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आज कौन सा रोजा है, सहरी का टाइम क्या है और रोजा कब से कब तक रखा जाएगा। आगे पढ़ें इससे जुड़ी सभी जानकारी..

आज 18 मार्च 2026 को कौन सा रोजा है

इस बार रमजान की शुरुआत फरवरी में हुई थी और उसी क्रम में आगे बढ़ते हुए 18 मार्च 2026 यानी आज रमजान का 28वां रोजा रखा जाएगा। रमजान के इन दिनों को आखिरी अशरा कहा जाता है, जो रहमत, मगफिरत और जहन्नुम से निजात का समय माना जाता है। इन दिनों में की गई इबादत और दुआओं का असर कई गुना बढ़ हुआ माना जाता है।

यही कारण है कि मुसलमान इन दिनों में सबसे ज्यादा नमाज पढ़ते हैं, कुरान शरीफ की तिलावत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। इन दिनों लोग खुदा की इबादत और गरीबों की मदद करने में अपना समय बिताना पसंद करते हैं।

आज 18 मार्च 2026 को सहरी का टाइम क्या है

रमजान में सहरी का समय सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इससे ही आपके रोजे की शुरुआत होती है। ये समय सूर्योदय से पहले तक होता है और फजर की अजान के बाद रोजा शुरू हो जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं देश के अलग-अलग इलाकों में सहरी का टाइम।

शहर सेहरी टाइम (18 मार्च)

शहर सहरी का समय
दिल्ली (एनसीआर)सुबह 5:09 बजे
मुंबईसुबह 5:32 बजे
कोलकाता04:28 बजे
बेंगलुरु05:15 बजे
हैदराबादसुबह 5:10 बजे
चेन्नईसुबह 5:04 बजे
लखनऊसुबह 4:55 बजे
कानपुरसुबह 4:58 बजे
रांचीसुबह 4:40 बजे
अहमदाबादसुबह 5:31 बजे
पुणेसुबह 5:28 बजे

आज रोजा कब से कब तक चलेगा

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार रोजा रखने का समय सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच तय होता है। इस तरह दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्र में 18 मार्च 2026 को रोजा सुबह लगभग 05:09 बजे से शुरू होकर शाम करीब 06:31 बजे इफ्तार के साथ खत्म होगा।

सेहरी की दुआ (रोजा रखने की नीयत)

रमजान में रोजा रखने से पहले सेहरी के वक्त नीयत करना सुन्नत माना जाता है। यह नीयत दिल से की जाती है, लेकिन दुआ पढ़ना भी बेहतर माना गया है।

दुआ - व बिसौमि ग़दिन् नवैतु मिन शहरी रमज़ान

हिंदी अर्थ - मैंने रमजान के महीने में कल के रोजे की नीयत की।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article