अध्यात्म

Sawan Purnima 2024 Shubh Sanyog: सावन पूर्णिमा के दिन बन रहे हैं ये खास शुभ योग, इस विधि से पूजा करने से मिलेगा लाभ

Sawan Purnima 2024 Shubh Sanyog: इस साल सावन महीने का समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस दिन सावन पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा। इस साल सावन पूर्णिमा पर शुभ संयोग बन रहे हैं। आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा के शुभ योग के बारे में।

Image

Sawan Purnima 2024

Sawan Purnima 2024 Shubh Sanyog: सनातन धर्म में सावन पूर्णिमा की तिथि का बहुत ही खास महत्व है। इस साल सावन पूर्णिमा का व्रत 19 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा की जाती है। सावन पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाता है। इस साल सावन पूर्णिमा के दिन बहुत ही शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ संयोग में पूजा करने से पूजा करने का दौगुना फल प्राप्त होगा। ऐसे में आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा के दिन कौन से शुभ योग बन रहे हैं।

Sawan Purnima 2024 Shubh Sanyog (सावन पूर्णिमा शुभ संयोग 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन पूर्णिमा पर शोभन योग बन रहा है। ये योग 19 अगस्त की रात 12: 45 तक रहने वाला है। इसके साथ ही इस दिन लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण हो रहा है। सावन पूर्णिमा पर बव करण का निर्माण हो रहा है। इस दिन श्रवण नक्षत्र का संयोग 08 बजकर 10 मिनट तक रहने वाला है। इन शुभ योग में पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होगी।

सावन पूर्णिमा पूजा विधि (Sawan Purnima Puja Vidhi)

  • सावन पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • इस दिन भगवान विष्णु के साथ- साथ भगवान शिव की पूजा करें।
  • इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा में फूल, तुलसी, अक्षत अर्पित करें।
  • उसके बाद शिव और भगवान विष्णु की आरती करें और अंत में भोग लगाएं।

सावन पूर्णिमा का महत्व (Sawan Purnima Importance)

सावन पूर्णिमा का शास्त्रों में बहुत ही खास महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और दान का बहुत ही खास महत्व है। सावन पूर्णिमा पर शिव और माता पार्वती के साथ- साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को दोनों की कृपा प्राप्त होती है। सावन पूर्णिमा का व्रत करने से धन की भी प्राप्ति होती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article