अध्यात्म

शिव पुराण से जानें महादेव को खुश करने का तरीका, जानें ये अनमोल रहस्य तो दूर होगी गरीबी

Shiv Puran Ke Upay: भगवान शिव को सृष्टि का पालनहार कहा जाता है। भोलेनाथ को खुश करने के लिए भक्त क्या कुछ नहीं करते हैं। शिव पुराण में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो आपको महादेव को प्रसन्न करने का सीधा रास्ता दिखाते हैं। आप ये उपाय यहां से जान सकते हैं।

Image

महादेव को खुश करने का तरीका (photo source: canva)

Shiv Puran Ke Upay: सावन का पावन महीना चल रहा है और इस महीने में शिव भक्त पूजा-पाठ पूरे विधि विधान से करते हैं। शिव पुराण के अनुसार, शिव जी की पूजा करने वाले को जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। इसमें भोलेनाथ को प्रसन्न करने और समस्याओं से मुक्ति पाने के बारे में कुछ उपाय भी बताए गए हैं। इन अचूक उपायों के करने से धन से जुड़ी परेशानी दूर होती हैं और सभी पाप भी नष्ट हो जाते हैं। यहां से आप भोलेनाथ को खुश करने के 3 सरल उपाय देख सकते हैं।

जल चढ़ाएं

शिव पुराण में बताया गया है कि धन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए विशेष रूप से सोमवार के दिन भगवान शिव को जल अर्पित करना चाहिए और शिवलिंग पर अक्षत भी चढ़ाना चाहिए। इसके साथ वह इस दिन एक नए वस्त्र में अक्षत रखकर शिव को अर्पित करना शुभ है, इससे महादेव प्रसन्न होते हैं।

काला तिल

शिव पुराण में बताया गया है कि जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को शिवलिंग पर जल में काला तिल मिलाकर अर्पित करना चाहिए, यह न केवल पापों का नाश करता है बल्कि जीवन में सकारात्मकता भी लाता है।

रात में जलाएं दीया

शिव पुराण के अनुसार रात को 11 से 12 बजे के बीच में शिवलिंग के सामने दीपक जलाने से व्यक्ति बहुत लाभ मिलता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, साथ ही इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article