अध्यात्म

Sawan 2025: सावन में इन तिथियों पर करें रुद्राभिषेक, महादेव की सदैव बनी रहेगी कृपा, जान लें तारीख

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 25, 2025, 06:55 AM IST

Sawan 2025: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। ऐसे में इस महीने में रुद्राभिषेक का भी बेहद खास महत्व है। सावन में किए रुद्राभिषेक से आध्यात्मिक उन्नति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यहां जान लें सावन में रुद्राभिषेक करने की तिथियां कौन कौन सी है।

Image

Untitled design

Sawan 2025: हिंदू धर्म में सावन के महीने बेहद खास महत्व है और ये महीने भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में सच्ची श्रद्धा से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से भक्तों को महादेव की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में इस महीने में रुद्राभिषेक कराने का महत्व काफी बढ़ जाता है। सावन मास भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। वर्ष 2025 में सावन 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा।

क्या होता है रुद्राभिषेक

रुद्राभिषेक भगवान शिव का अभिषेक करने की एक प्राचीन और अत्यंत शुभ विधि है। इसमें भगवान शिव के रुद्र रूप का विभिन्न पवित्र द्रव्यों से अभिषेक किया जाता है, जिससे उनकी कृपा प्राप्त होती है और भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। शास्त्रों में माना जाता है कि मनुष्य द्वारा किए गए पाप ही उसके दुखों का कारण बनते हैं, और रुद्राभिषेक इन पापों से मुक्ति दिलाने में सहायक साबित हैं। यह पूजा जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सफलता लाती है, साथ ही कुंडली में मौजूद ग्रह दोषों को शांत करती है। विशेषकर सावन मास में रुद्राभिषेक का अत्यधिक महत्व माना जाता है।

सावन में रुद्राभिषेक की शुभ तिथियां

  • पहला सावन सोमवार: 14 जुलाई 2025
  • दूसरा सावन सोमवार: 21 जुलाई 2025
  • तीसरा सावन सोमवार: 28 जुलाई 2025
  • चौथा सावन सोमवार: 4 अगस्त 2025
सावन शिवरात्रि: सावन मास की शिवरात्रि भी रुद्राभिषेक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
  • सावन शिवरात्रि: 23 जुलाई 2025

नाग पंचमी: नाग पंचमी भी रुद्राभिषेक के लिए शुभ मानी जाती है।

  • नाग पंचमी: 29 जुलाई 2025

रुद्राभिषेक के लाभ

पापों से मुक्ति

रुद्राभिषेक करने से पिछले जन्मों के और वर्तमान के पापों से मुक्ति मिलती है।

धन और समृद्धि

आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन-दौलत में वृद्धि के योग बनते हैं।

रोगों से मुक्ति

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

ग्रह दोषों का शमन

कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष, मंगल दोष जैसे ग्रह दोषों का नाश होता है।

संतान सुख

गाय के कच्चे दूध से रुद्राभिषेक करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

मनोकामना पूर्ति

भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा का नाश

घर और आसपास की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।

शिक्षा और करियर में सफलता

विद्यार्थियों को शिक्षा में शुभ फल प्राप्त होते हैं और करियर में सफलता मिलती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article