अध्यात्म

Weekly Horoscope (26 January to 1 February 2026): पैसों की बारिश के लिए तैयार रहें ये 5 राशियां, इस सप्ताह होगा बेहिसाब धनलाभ

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 26 January to 1 February 2026: गणतंत्र दिवस और गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि से नए सप्ताह की शुरुआत हो गई है। यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसके बारे में आप साप्ताहिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026

साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 26 January to 1 February 2026: जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह की शुरुआत 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के दिन से हो गई है। 26 जनवरी का माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानि गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन है। इसके साथ ही अगले दिन 27 जनवरी को गुप्त नवरात्रि की नवमी है। यह सप्ताह 1 फरवरी को समाप्त हो रहा है। इस दिन शुक्र उदय हो जाएंगे और सभी शुभ कार्य चालू हो जाएंगे। 26 जनवरी को गुप्त नवरात्रि की अष्टमी और 27 जनवरी को नवमी के हवन का विशेष महत्व रहेगा।

ग्रहों की स्थिति इस सप्ताह कई राशियों को लाभ, तो कुछ को सावधानी का संकेत दे रही है। पूरे सप्ताह में गुरु ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे। मकर में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल की मौजूदगी रहने वाली है। कुंभ में राहु तो सिंह में केतु रहेगा। मीन में शनि रहेंगे। चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत में मेष राशि में रहेंगे। इसके बाद वे राशि बदल लेंगे। यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत चंद्रमा के आपकी ही राशि में रहने से शुभ संकेतों के साथ होगी। यह समय पुरानी योजनाओं को जमीन पर उतारने का है। किसी मिथुन या वृश्चिक राशि के व्यक्ति से नई बिजनेस डील की संभावना बन रही है। मित्रों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी छवि को लेकर सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग – लाल, पीला

उपाय – भगवान शिव की पूजा करें और गोमाता को गुड़ खिलाएं।

भाग्य प्रतिशत – 70%

वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह धन का आगमन आपको मानसिक संतोष देगा। स्टूडेंट्स को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। मीडिया और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। नया कार्य शुरू करने का विचार बन सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। किसी पुराने सरकारी काम के पूरे होने की संभावना है।

शुभ रंग – हल्का पीला, सफेद

उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें और जरूरतमंद को भोजन कराएं।

भाग्य प्रतिशत – 65%

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। किसी तुला या वृष राशि के व्यक्ति से बना नया संपर्क भविष्य में फायदा देगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। हालांकि हेल्थ को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, विशेषकर थकान और कमजोरी से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग – सफेद, नीला

उपाय – श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत – 60%

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह धार्मिक और पारिवारिक गतिविधियों में बीतेगा। ऑफिस के कामों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। ससुराल पक्ष से किसी के आने से मन खुश रहेगा। शुक्रवार के बाद धन आगमन के योग हैं। बीपी और शुगर से पीड़ित लोग विशेष सावधानी रखें। आपकी वाणी और आत्मविश्वास बिगड़े काम भी बना सकता है।

शुभ रंग – सफेद, हल्का पीला

उपाय – हनुमान जी की उपासना करें और बुधवार को बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

भाग्य प्रतिशत – 75%

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। कई योजनाएं मन में आएंगी, जिनमें से कुछ भविष्य में लाभ देंगी। आपका व्यवहार ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। लव लाइफ में थोड़ी खटास आ सकती है, धैर्य रखें। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

शुभ रंग – लाल

उपाय – आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं।

भाग्य प्रतिशत – 65%

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कुछ अनचाही रुकावटें आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आर्थिक प्रयास सफल होंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षा में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी पहचान बढ़ेगी। त्वचा से जुड़ी समस्या और खर्च बढ़ सकता है।

शुभ रंग – हरा, नीला

उपाय – हनुमान जी की पूजा करें और पिता का आशीर्वाद लें।

भाग्य प्रतिशत – 60%

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभदायक है। रुके हुए काम पूरे होंगे। जॉब में प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है। फिल्म, लेखन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को फायदा होगा। संतान के मांगलिक कार्य में आ रही रुकावटें दूर होंगी। सांस से जुड़ी समस्या वालों को सतर्क रहना चाहिए।

शुभ रंग – हरा

उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत – 65%

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह किसी धार्मिक गुरु या संत का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीति में सफलता के योग हैं। स्टूडेंट्स की पढ़ाई से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। किसी कर्क या धनु राशि के व्यक्ति से नया व्यापारिक समझौता हो सकता है। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र वालों को मेहनत के साथ आत्मविश्वास भी बनाए रखना होगा।

शुभ रंग – पीला, नारंगी

उपाय – बजरंग बाण का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत – 55%

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

राजनीति और न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स अपनी प्रतिभा को नई दिशा देंगे। धन का आगमन होगा, लेकिन हेल्थ थोड़ी कमजोर रह सकती है। दांपत्य जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग – आसमानी

उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें और बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।

भाग्य प्रतिशत – 60%

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह एक समय में एक ही काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। धार्मिक गुरु का आशीर्वाद मिलेगा। बिजनेस में उन्नति के योग हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है, खासकर थकान और जोड़ों से जुड़ी।

शुभ रंग – नीला, हरा

उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत – 80%

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

राजनीति में सफलता के संकेत हैं। स्टूडेंट्स को नए अवसर मिलेंगे। किसी विद्वान संत से मुलाकात संभव है। धन खर्च बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और लव लाइफ में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। हेल्थ सामान्य रहेगी।

शुभ रंग – हरा

उपाय – विष्णु जी की उपासना करें और शनिवार को अन्न दान करें।

भाग्य प्रतिशत – 65%

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

धन आगमन के अच्छे योग बन रहे हैं। बिजनेस में मेष या कर्क राशि का व्यक्ति नया प्रस्ताव ला सकता है, जो लाभ देगा। जॉब में सफलता मिलेगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग – पीला, सफेद

उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें और विष्णु जी का ध्यान करें।

भाग्य प्रतिशत – 80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article